Advertisement

18 एयरपोर्ट बंद, 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द... Operation Sindoor के बाद भारत की फुलप्रूफ तैयारी

Flights cancelled: एयर इंडिया ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़, राजकोट, अमृतसर, जोधपुर, भुज, जामनगर एयरपोर्ट के लिए 10 मई तक सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं.

Latest News
18 एयरपोर्ट बंद, 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द... Operation Sindoor के बाद भारत की फुलप्रूफ तैयारी

flights cancelled

Add DNA as a Preferred Source

भारत ने मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक (India Air Strike) की. पहलगाम हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor ) चलाया और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इस हमले से तिलमिलाया पाकिस्तान हमले की गीदड़भभकी दे रहा है. पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की ओर से कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही है. उनकी खोखली धमकी से होगा तो कुछ नहीं लेकिन फिर भारत ने अपनी चौतरफा तैयारियां कर ली हैं.

भारत ने 18 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. इसके अलावा 200 से ज्यादा उड़ानों को रद्द किया गया है. इनमें एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर के साथ-साथ कुछ विदेशी एयरलाइंस भी हैं. अकेले IndiGo की 165 फ्लाइटें कैंसिल हुई हैं.

कौन-कौन से एयरपोर्ट बंद?
श्रीनगर का एयरपोर्ट (Sri Nagar Airport), जम्मू (Jammu), लेह Kushok Bakula Rimpochee Airport, पंजाब का अमृतसर (Amritsar), पठानकोट (Pathankot), चंडीगढ़ (Chandigarh), राजस्थान का जोधपुर एयरपोर्ट (Jodhpur), जैसलमेर (Jaisalmer), हिमाचल प्रदेश का शिमला (Shimla), धर्मशाला (Dharamshala) और जामनदर एयरपोर्ट (Jamnagar) बंद किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर', इंडियन आर्मी ने PoK में आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना

एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि जम्मू, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़, राजकोट, अमृतसर, जोधपुर, भुज, जामनगर एयरपोर्ट के लिए 10 मई तक सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है. Air India ने कहा कि अगर कोई यात्री अपनी टिकट कैंसिल करना चाहता है तो कर सकता है. इसके लिए कोई अलग से चार्ज नहीं लगेगा. इसके अलावा टिकट री-शेड्यूल के लिए फीस को फ्री कर दिया है.

एयर इंडिया ने अधिक जानकारी के लिए 011-69329333 और 011-69329999 टोल फ्री नंबर जारी किया. किसी असुविधा के लिए इसपर कॉल करें या हमारी वेबसाइट http://airindia.com पर जाएं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement