Advertisement

फरीदाबाद: 17 साल की लड़की को मारी गोली, मदद की गुहार लगाती रही छात्रा, CCTV वीडियो आया सामने

Faridabad Girl Firing: पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी, छात्रा का लाइब्रेरी से ही पीछा कर रहा था. लेकिन फिर रास्ते में बाइक लगाकर खड़ा हो गया और घटना को अंजाम दिया.

फरीदाबाद: 17 साल की लड़की को मारी गोली, मदद की गुहार लगाती रही छात्रा, CCTV वीडियो आया सामने

छात्रा पर गोली चलाता आरोपी (Photo Credit: PTI)

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां लाइब्रेरी से लौट रही 17 वर्षीय छात्रा को दिन दहाड़े एक युवक ने गोली मार दी. आरोपी बाइक पर आया था. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें छात्रा पर फायरिंग करता आरोपी साफ देखा जा सकता है.

पुलिस के मुताबिक, घटना बल्लभगढ़ के श्याम कालॉनी की है. युवती सोमवार शाम करीब 5:30 बजे 100 फीट रोड स्थित एक लाइब्रेरी से पढ़ाई करके वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में बाइक पर घात लगाकर बैठे युवक ने उसे रोकने की कोशिश की. छात्रा ने जब बात करने से मना किया तो आरोपी युवक ने गुस्से में देसी कट्टा निकालकर उस पर गोली चला दी.

गोली मारकर फरार हो गया आरोपी
छात्रा के दाहिने कंधे में गोली लगी. इसके बाद आरोपी कट्टा फेंककर बाइक से भाग गया. गोली लगने के बाद युवती मदद के लिए चिल्लाने लगी. लड़की की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए. खून से लथपथ लड़की को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उनसे की हालत खतरे से बाहर बताई है.

<

Advertisement
Read More
Advertisement