भारत
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में 12 साल के एक बच्चे ने सुसाइड कर लिया. एक दुकानदार ने बच्चे पर चोरी का इल्ज़ाम लगाकर उसे सबके सामने उठक-बैठक लगाने पर मजबूर किया था. जिसका बच्चे पर गहरा असर हुआ और उसने दर्दनाक कदम उठा लिया.

बच्चे की मौत पर कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी, पुलिस ने खुद ही संज्ञान लेकर केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि बच्चे को एक ऐसी गलती के लिए ज़लील किया गया था जो उसने की ही नहीं थी.
घटना पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के पांसकुड़ा के गोसाईंबेर इलाके की है. पुलिस के मुताबिक, शुवांकर दीक्षित नाम का शख्स पांसकुड़ा में मिठाई की एक दुकान चलाता है. उसने दावा किया कि हवा में उसकी दुकान से चिप्स के तीन पैकेट उड़ गए थे. बच्चा वहां से गुज़र रहा था, उसे चिप्स के पैकेट्स दिखे तो उसने रख लिए. दीक्षित ने बच्चे को इसके लिए डांट लगाई और सबके सामने माफी मांगने को मजबूर किया. दुकानदार ने बच्चे से सबके सामने कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई और चिप्स के 15 रुपये भी मांगे.
जब बच्चे की मां को इस घटना का पता चला तो उसने भी बच्चे को गलत समझा और उसे थप्पड़ मारा. इसके बाद बच्चे ने सुसाइड कर लिया. बच्चे ने सुसाइड से पहले एक नोट लिखकर छोड़ा था, जिसमें उसने लिखा था- मां, मैंने चोरी नहीं की थी. घटना सामने आने के बाद से दुकानदार फरार है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.