Advertisement

मंदसौर हादसे में 12 लोगों की मौत, 2 बच्चों समेत चार गंभीर रूप से घायल, PM मोदी ने जताया दुख

पुलिस के अनुसार, वैन ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरे कुएं में जा गिरी. हादसे में स्थानीय के बचावकर्मी की भी मौत हो गई.

Latest News
मंदसौर हादसे में 12 लोगों की मौत, 2 बच्चों समेत चार गंभीर रूप से घायल, PM मोदी ने जताया दुख

mandsaur accident news

Add DNA as a Preferred Source

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया. नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में एक वैन सड़क पर बाइक से टकराकर 15 फीट गहरे कुएं में जा गिरी. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए. हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है.


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है. मैं मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.'

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर श्रद्धालुओं से भरी एक वैन बुढ़ा-टाकरवत क्रॉसिंग के पास कचरिया चौपाटी गांव में खुले कुएं में गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक बचावकर्ता भी शामिल है. वहीं, दो छोटे बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

जहरीले धुएं से बचावकर्मी की भी मौत
पुलिस के अनुसार, वैन ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरे कुएं में जा गिरी. स्थानीय निवासी मनोहर सिंह ने वैन में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वैन में मौजूद एलपीजी गैस से निकले जहरीले धुएं की चपेट में आने से उसकी भी जान चली गई. बाइक सवार गोबर सिंह की भी मौके पर ही मौत हो गई.

नारायणगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने आईएएनएस को बताया कि बचाव कार्य अभी भी जारी है और भारी मशीनों जैसे जेसीबी और क्रेन की मदद से कुएं से शवों और घायलों को बाहर निकाला जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि कई यात्रियों की दम घुटने से मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, वैन उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के अंतरी माता मंदिर जा रही थी. वैन में कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें से कई दम घुटने और दुर्घटना की चपेट में आकर जान गंवा बैठे. हादसे में बचाए गए लोगों में 26 वर्षीय माया कीर और 3 व 12 वर्ष के दो बच्चे शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement