भारत
Delhi Legislative Assembly Elections 2025 Updates: दिल्ली की कालकाजी सीट पर लगभग 52 प्रतिशत वोटिंग हुई है. उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद हो गई है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections 2025) के लिए बुधवार को मतदान खत्म हो गया. कालकाजी की सीट हॉट सीट है, क्योंकि यहां से सीएम आतिशी उम्मीदवार हैं. बीजेपी ने यहां से अपने विवादों की वजह से चर्चा में रहने वाले पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने यहां से अल्का लांबा को टिकट दिया है. 8 फरवरी को पता चलेगा कि इस सीट पर कौन जीतेगा.
शहरी इलाकों में शामिल है कालकाजी
कालकाजी विधानसभा की बात करें, तो यह दक्षिणी दिल्ली के शहरी इलाकों में शामिल किया जाता है. यहां सीवरेज, पार्किंग और सफाई प्रमुख समस्या रही है.
मिली-जुली है सीट की आबादी
कालकाजी विधानसभा में एक बड़ा वर्ग शहरी और मिडिल क्लास मतदाताओं की है जिसमें पंजाबी आबादी की संख्या अच्छी-खासी है. हालांकि, विधानसभा का कुछ हिस्सा कम आय वर्ग के लोगों का भी है.