Advertisement

Ramsay Hunt Syndrome क्या है, इससे जूझ रहे हैं जस्टिन बीबर! लीजिए पूरी जानकारी...

जस्टिन बीबर Ramsay Hunt Syndrome से जूझ रहे हैं. जानें इसके पीछे के कारण, लक्षण और इलाज के बारे में.

Ramsay Hunt Syndrome क्या है, इससे जूझ रहे हैं जस्टिन बीबर! लीजिए पूरी जानकारी...

Photo Credit: Justin Bieber/Instagram Grab

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः पॉप सेंसेशन जस्टिन बीबर (Justin Bieber) ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड कर फैंस को बताया कि वे एक भयंकर बीमारी से जूझ रहे हैं. उन्होंने वीडियों में बताया कि वे रामसे हंट सिंड्रोम (Ramsay Hunt Syndrome) से पीड़ित हैं. इस बीमारी की वजह से उनके चेहरे पर फेशियल पैरालाइसिस हो गया है. इस बीमारी की वजह से ही वह अपने जस्टिस वर्ल्ड टूर को रोक रहे हैं. 

जस्टिन वीडियो में कहते हैं कि  "जैसा कि आप देख सकते हैं, मेरी एक आंख नहीं झपक रही है. मैं अपने चेहरे के एक तरफ मुस्कुरा नहीं सकता. मेरे चेहरे का एक तरफ पूरी तरह से लकवे का शिकार है. जो लोग मेरे अगले शो के रद्द होने से निराश हैं उन्हें मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं शारीरिक रूप से कांसर्ट करने के लिए सक्षम नहीं हूं."

रामसे हंट सिंड्रोम क्या है?
रामसे हंट सिंड्रोम न्यूरोलॉजिकल बीमारी है जिसमें एक वायरस चेहरे की नसों की सूजन का कारण बनता है. नसों में सूजन आ जाने के बाद कार्य करने की क्षमता कम या खत्म हो जाती है जिससे अस्थायी रूप से चेहरा प्रभावित हो जाता है. इसका मतलब यह है कि रामसे हंट सिंड्रोम होने पर चेहरे की मांसपेशियों को ठीक से काम करने के लिए आवश्यक संकेत नहीं मिल पाते हैं. 

ये भी पढ़ेंः Justin Beiber के फैंस को लगा तगड़ा झटका, वायरस की वजह से आधा चेहरा हुआ पैरालाइज्ड

रामसे हंट सिंड्रोम के लक्षण 
कान के अंदर और कान के आसपास की जगह में दर्द होना, लाल धब्बे, छाले और एक ही तरफ चेहरे एक तरफ से पैरालाइज़्ड होना रामसे हंट सिंड्रोम के लक्षण है. इसके अलावा मुंह के अंदर और जीभ पर भी दाने दिखाई दे सकते हैं. रामसे हंट सिंड्रोम होने पर चेहरा बहुत कमजोर हो जाता है. साथ ही खाना खाने में भी तकलीफ होती है. 

ये भी पढ़ेंः 5 साल बाद भारत आ रहे हैं Justin Bieber, जल्द बुक कर लें कॉन्सर्ट के टिकट

रामसे हंट सिंड्रोम का इलाज कैसे किया जाता है?
रामसे हंट सिंड्रोम का इलाज एंटी-वायरल दवाओं, स्टेरॉयड और फिजियोथेरेपी की सहायता से किया जाता है. इसके अलावा चेहरे को ठीक करने के लिए व्यायाम करने के भी सलाह दी जाती है.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement