Advertisement

मारना ही था तो शादी क्यों की? इन पांच सवालों में छुपा है राजा रघुवंशी के मर्डर का राज़

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब राजा का परिवार जानना चाहता है. इन सवालों के जवाब ढूंढकर ही मर्डर की गुत्थी को सुलझाया जा सकता है और ये वो सवाल हैं जिनके जवाब राजा रघुवंशी का परिवार भी जानना चाहता है.

मारना ही था तो शादी क्यों की? इन पांच सवालों में छुपा है राजा रघुवंशी के मर्डर का राज़
Add DNA as a Preferred Source

Raja Raghvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी और उसके तीन सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं. सोनम और राजा की शादी के महज़ 12 दिन बाद ही राजा की हत्या से सवाल उठ रहे हैं कि हत्या की असल वजह क्या हो सकती है और इसमें कहीं किसी और का हाथ तो नहीं?

इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और सोनम अपना हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे. 23 मई को दोनों लापता हो गए और राजा की बॉडी 2 जून को पुलिस को मिली. बॉडी के पास ही मर्डर वेपन भी मिला और पुलिस ने हत्या के ऐंगल से जांच शुरू की. अब इस मामले में सोनम रघुवंशी और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोनम किसी और से प्यार करती थी और इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी.

पांच सवाल जिनके जवाब का बाहर आना है ज़रूरी

- हत्या की असल वजह क्या थी? सोनम आर्थिक रूप से सक्षम थी, वो अपने प्रेमी को साथ लेकर अपना घर छोड़ सकती थी. बालिग थी, पुलिस से सुरक्षा मांग सकती थी. अगर परिवार की तरफ से दबाव था तो वो शादी से पहले राजा को अपने रिश्ते के बारे में बता सकती थी, हो सकता है कि वो खुद शादी से पीछे हट जाता. तो फिर उसने शादी करके एक मासूम की जान लेने की साजिश क्यों रची?

-सोनम, राज कुशवाह के अलावा जिन तीन लोगों का मर्डर में नाम आया है वो हत्या से कैसे जुड़े? उनकी क्राइम हिस्ट्री क्या है, क्या वो सच में कॉन्ट्रैक्ट किलर्स हैं? अगर नहीं तो किसी और की लव स्टोरी के लिए इतने बड़े अपराध का हिस्सा वो कैसे बन गए?

- 23 मई से 9 जून के बीच सोनम कहां थी, वह गाज़ीपुर तक कैसे पहुंची?

- क्या सोनम ने शादी में मिले गहने और रुपये ऐंठने के मकसद से शादी होने दी और शादी होते ही राजा को रास्ते से हटाने की योजना बताई?

-  सोनम के परिवार को पहले से पता था कि सोनम किसी और को पसंद करती है, फिर उन्होंने राजा के परिवार को अंधेरे में रखकर उसकी शादी क्यों करवाई? जान नहीं भी जाती तो भी राजा की ज़िंदगी तो खराब हो होती.

राजा रघुवंशी मर्डर केस के पांच आरोपी कौन हैं?

सोनम रघुवंशी इस हत्या कांड की प्रमुख साजिशकर्ता है. राज कुशवाहा सोनम का प्रेमी है और को-कॉन्स्पिरेटर है. इसके अलावा इस हत्या के तीन आरोपियों विक्की ठाकुर, आकाश राजपूत और आनंद को कॉन्ट्रैक्ट किलर बताया जा रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि ये तीनों राज कुशवाहा के दोस्त हैं.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement