Advertisement

Gurugram : 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रस्ताव के विरोध में अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

हरियाणा सरकार ने पांचवीं और आठवीं क्लास के बच्चों के बोर्ड इम्तहान लेने सम्बन्धी एक प्रस्ताव रखा है. अभिभावक इसके विरोध में हैं.

Gurugram : 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रस्ताव के विरोध में अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : रविवार को गुड़गांव में अभिभावकों के एक समूह ने हरियाणा(Haryana) सरकार के एक फैसले के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया. दरअसल हरियाणा सरकार ने पांचवीं और आठवीं क्लास के बच्चों के बोर्ड इम्तिहान लेने सम्बन्धी एक प्रस्ताव रखा है. प्रस्ताव के मुताबिक़ इस परीक्षा को अप्रैल 2022 से ही लिया जाना है.

इस विरोध में सीबीएसई , सीआईएससीई, और आईबी बोर्ड के 12 स्कूल में पढ़ रहे छात्रों के अभिभावक शामिल हुए. यह प्रतिरोध गुरुग्राम के लीज़र वैली में दर्ज किया गया था.

650 दिन से बंद हैं स्कूल

अभिभावकों का कहना था कि स्कूल बंद होने के 650 दिन के बाद बच्चों के लिए इस परीक्षा में बैठना बेहद मुश्किल होगा. बच्चे अभी भी सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में जो उतार-चढ़ाव हुए हैं, उसी से निबटने में लगे हुए हैं. अभिभावकों का कहना है कि नयी बोर्ड परीक्षा बच्चों पर अतिरिक्त दवाब डालेगी.

उन्होंने इस बात की ओर भी ध्यान आकर्षित किया कि बच्चे अभी उनके फाइनल टर्म की परीक्षा की तैयारियों में लगे हुए हैं. काफ़ी बच्चों के पास डिजिटल डिवाइस भी नहीं थे जिस वजह से वे क्लास अटेंड नहीं कर पाए. साथ ही साथ हाइब्रिड टीचिंग से भी उनका राबता कम रहा है. बहुत सारे स्कूल के बच्चे सिलेबस से भी अवगत नहीं हैं.

Online VS Offline: माता-पिता ने स्कूल जाने को कहा तो 10वीं की छात्रा ने कर ली आत्महत्या

कोर्ट में है मामला फ़िलहाल

अभिभावकों ने हरियाणा(Haryana)  शिक्षा विभाग और मुख्य मंत्री के सम्मुख अपनी बातों को रखा है. इस वक़्त मामले को कोर्ट में ले जाया गया है  जिसमें हरियाणा यूनाइटेड स्कूल और हरियाणा सरकार क्रमशः वादी और प्रतिवादी हैं. इसकी सुनवाई सोमवार को होनी तय हुई है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement