Advertisement

रेखा वर्मा से स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी तक.... BJP की नई टीम में यूपी पर खास फोकस!

नितिन नवीन की टीम में उत्तर पदेश से तीन महिलाओं और तीन ओबीसी को जगह मिली है. इससे साफ दिखाई देता है कि बीजेपी का फोकस युवाओं और ओबीसी वोटबैंक पर है. इसके अलावा राष्ट्रीय टीम में जो दो मुस्लिम चेहरे हैं, वो दोनों ही यूपी से आते हैं.

Latest News
रेखा वर्मा से स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी तक.... BJP की नई टीम में यूपी पर खास फोकस!

नितिन नबीन की टीम में यूपी के ये चेहरे शामिल

Add DNA as a Preferred Source
  • बीजेपी की नई टीम में यूपी के आठ चेहरों को जगह मिली है.
  • इनमें 3 OBC, 1 ब्राह्मण, 1 पारसी, 2 मुसलमान और एक दलित चेहरा शामिल है.
  • यूपी से रेखा वर्मा और तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.
  • स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली है.

भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान हो चुका है. नितिन नवीन की टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और राम माधव की वापसी हुई है. बीजेपी ने नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए हैं. इसके साथ ही सभी मोर्चों के अध्यक्ष और मीडिया-सोशल मीडिया संयोजकों का भी ऐलान किया गया है. नितिन नवीन की इस टीम में उत्तर प्रदेश पर खास फोकस किया गया है क्योंकि वहां अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. 

बीजेपी की नई टीम में उत्तर प्रदेश के आठ चेहरों को जगह मिली है. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री से लेकर मोर्चों के अध्यक्ष तक यूपी चुनाव को लेकर खास फोकस किया गया है. इन आठ पदों में तीन ओबीसी, एक ब्राह्मण, एक पारसी, दो मुसलमान और एक दलित चेहरा शामिल है. खास बात ये भी है कि बुजुर्ग नेताओं की छुट्टी करके नए चेहरों को मौका दिया गया है. 

यूपी से इन चेहरों को मिली जगह

रेखा वर्मा- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
प्रो. तारिक मंसूर- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
स्मृति ईरानी- राष्ट्रीय महामंत्री
हरीश द्विवेदी- राष्ट्रीय महामंत्री
डॉ. भोला सिंह- राष्ट्रीय सचिव
संगीता यादव- राष्ट्रीय सचिव
अमरपाल मौर्य- ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष
कुंवर बासित अली- अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी का फोकस युवाओं और ओबीसी पर 

नितिन नवीन की टीम में उत्तर पदेश से तीन महिलाओं और तीन ओबीसी को जगह मिली है. इससे साफ दिखाई देता है कि बीजेपी का फोकस युवाओं और ओबीसी वोटबैंक पर है. इसके अलावा राष्ट्रीय टीम में जो दो मुस्लिम चेहरे हैं, वो दोनों ही यूपी से आते हैं. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर तारिक मंसूर और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के तौर पर कुंवर बासित अली. प्रो तारिक मंसूर पसमांदा मुस्लिम है तो कुंवर बासित अली राजपूत मुस्लिम है.

स्मृति ईरानी की शानदार वापसी!

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में संगठन में शामिल किया है. ईरानी की पहचान फायर ब्रांड महिला नेता के तौर पर है, जिन्होंने एक बार अमेठी से राहुल गांधी को चुनाव में हराया था. हालांकि 2024 में वह अमेठी में किशोरी लाल शर्मा से चुनाव में हार गईं.

यूपी का ब्राह्मण चेहरा राष्ट्रीय टीम में शामिल
 
इसके अलावा यूपी के ब्राह्मण चेहरे हरीश द्विवेदी को भी टीम में शामिल किया गया है. हरीश द्विवेदी बस्ती से सांसद रह चुके हैं. इससे पहले भी वो कई प्रदेशों में प्रभारी और सह-प्रभारी के तौर पर काम कर चुके हैं. हाल में ही बीजेपी ने उन्हें राजस्थान के पंचायत चुनाव के लिए भी उन्हें प्रभारी बनाया था. हरीश द्विवेदी को पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा की जगह शामिल किया गया है. 

रेखा वर्मा के सहारे कुर्मी वोटर पर नजर!

बीजेपी ने रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है. कुर्मी समाज से आने वाली रेखा वर्मा धौरहरा से दो बार की सांसद रह चुकी हैं. बीजेपी ने रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा है. इससे साफ है कि पार्टी की नजर 2027 के विधानसभा चुनाव में कुर्मी वोटों पर है. इससे पहले संतोष गंगवार बड़े कुर्मी चेहरे थे. बीजेपी उन्हें राज्यपाल बना चुकी है और अपने पुराने वोटबैंक को साधने के लिए रेखा गुप्ता को जिम्मेदारी दी है.
 
संगीता यादव के सहारे ओबीसी वोटबैंक को साधेगी बीजेपी!

गोरखपुर से आने वालीं संगीता यादव को भी बीजेपी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. वह फिलहाल राज्यसभा की सांसद हैं. इससे पहले वह गोरखपुर की चौरी-चौरा सीट से विधायक भी रह चुकी हैं, जिसके बाद योगी सरकार में मंत्री भी बनाई गई थीं. पूर्वांचल में महिलाओं और ओबीसी वोटबैंक को साधने के लिए बीजेपी ने ये दांव चला है. पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी दी है. 

भोला सिंह की पश्चिमी यूपी में पकड़

पश्चिमी यूपी से आने वाले डॉ. भोला सिंह को भी राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है. वह तीन बार से लगातार बुलंदशहर के सांसद हैं और दलित समाज से आते हैं. विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल करके बीजेपी ने यूपी में दलितों को संदेश दिया है. बीजेपी ने पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी से एक-एक राष्ट्रीय मंत्री बनाकर एक संदेश देने की कोशिश की है. 

ओबीसी मोर्चा की कमान भी यूपी के पास 

बीजेपी की नई टीम में ओबीसी मोर्चा की कमान यूपी के अमरपाल मौर्य को मिली है. अमरपाल मौर्य कुशवाह समाज से आते हैं और फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं. अमरपाल को केशव प्रसाद मौर्य का करीबी भी माना जाता है. 

ये भी पढ़ें- वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी और राम माधव... नितिन नवीन की टीम का ऐलान, किसे-किसे मिली जगह?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement