सेहत
योगासन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसे बीमारी को कंट्रोल ही नहीं खत्म किया जा सकता है. डायबिटीज जैसी बीमारी में योगासन करने से लाभ मिलता है.
डीएनए हिंदी: डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से लोगों को अपना शिकार बनाती है. इस बीमारी से ग्रस्त लोगों को खानपान से लेकर तमाम दवाईयों का सेवन करना पड़ता है. अगर इन सब से परेशान हो चुके हैं तो योगासन कर भी इस बीमारी को कंट्रोल ही नहीं पीछा छुड़ाया जा सकता है. नियमित रूप से योगासन करने के शरीर को कई फायदे मिलते हैं. यह ब्लड शुगर कंट्रोल करता है, जिसे डायबिटीज जैसी बीमारी सही रहती है.
यूके की रिसर्च में योगासन से डायबिटीज में मिलने वाले लाभ की पुष्टि की गई है. भारतीय योग की शक्तियों का लोहा दुनिया भर लोगों ने माना है. यूके की रिसर्च के अनुसार, योगासन करके पैंक्रियाज को सक्रिय बनाया जा सकता है. इसे शरीर में इंसुलिन बनाने की प्रक्रिया तेज और ज्यादा होती है. यह ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है.आइए जानते हैं योगासन में किस योग को करने से डायबिटीज के मरीजों को इंसुलिन जैसा फायदा मिलता है, लेकिन यह फायदा नियमित रूप से करने पर ही मिलेगा.
डायबिटीज मरीजों के लिए इंसुलिन का काम करता है ये योगासन
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए एक नहीं बल्कि कई सारे योगासन हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा फायदेमंद अधोमुख श्वानासन है. इसे बहुत ही आसानी से किया जा सकता है. इसे अधोमुख श्वानासन को डॉग पोज भी कहा जाता है. आइए जानते हैं इसे करने के फायदे और तरीका...
अधोमुख श्वानासन करने का तरीका
-इस योग को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट बिछा कर घुटनों के बल बैठ जाएं.
-हाथों को कंधों के बराबर खोलकर दोनों हथेलियों को आगे की तरफ जमीन पर रखें.
-अब पैर के तलवों को पूरी तरह से मैट पर टिकाएं
-अब घुटनों को धीरे धीरे सीधा करें और कूल्हों को आसमान की तरफ उठा लें
-सिर को दोनों हाथों के बीच में रखकर एड़ी की तरफ देखें
-कुछ देर इसी तरह से गहरी सांस लेते रहें
-यह कम से कम तीन से चार बार करें
इस योगासन को करने के मिलते हैं ये फायदे
इस योगासन को करने से एक या दो नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है. यह रीढ की हड्डी से लेकर कंधो और मांसपेशियों में खिंचाव पैदा करता है. यह शरीर को मजबूत बनाने में काफी लाभदायक होता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.