सेहत
Disadvantage of water kept in a copper vessel: तांबे के बर्तन में पानी रखकर पीने से सेहत अच्छी रहती है. लेकिन अगर शरीर में कॉपर ज्यादा चला जाए तो नुकसान भी कर सकता है. हम आपको बता रहे हैं कि तांबे के बर्तन को लेकर किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए.
डीएनए हिंदी: कई बार ऐसा होता है कि उचित तरीके से तांबे में पानी रखकर न पिया जाए तो इससे तबीयत बिगड़ भी सकती है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हमारे शरीर में अधिक मात्रा में कॉपर जाने से खतरा भी हो सकता है. यही नहीं, तांबे के बर्तन में कभी भी खट्टा रखकर नहीं खाना चाहिए.
तांबे के बर्तन में पानी 10 से 12 घंटे से अधिक न रखें
कॉपर पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद होता है. किसी को लिवर संबंधी समस्या है तो उसे तांबे के बर्तन में पानी रखकर पानी चाहिए. स्वस्थ शख्स को 0.90 मिलीग्राम कॉपर लेने की जरूरत होती है. अगर कोई 3 ग्राम से ज्यादा कॉपर लेता है तो उसे हार्ट की बीमारी हो सकती है. इसके अलावा अगर किसी को आंतों में सूजन यानी (अल्सरेटिव कोलाइटिस) की समस्या है और वो अधिक मात्रा में कॉपर लेता है तो उसकी बीमारी बढ़ सकती है. बॉडी में कॉपर की अधिकता से लिवर खराब होने की संभावना रहती है.
यह भी पढ़ें: Turmeric Milk : इन 5 रोगों से जूझ रहे हैं तो हल्दी वाला दूध पीने की न करें भूल, बढ़ जाएगी बीमारी
तांबे के बर्तन में खट्टा रखने से बन जाता है जहर
खट्टी चीजें जैसे जूस, आचार, दही या छाछ तांबे के बर्तन में रखकर खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. खट्टी चीजें तांबे के बर्तन के साथ मिलकर रिएक्ट करती हैं. इससे तबीयत तुरंत बिगड़ सकती है. इसके अलावा खाने की चीजें ज्यादा देर तक तांबे के बर्तन में रखने से उनका स्वाद बिगड़ जाता है.
इन चीजों से मिलेगा नेचुरल रूप से कॉपर
हमारा शरीर खुद कॉपर नहीं बना पाता, इसलिए मशरूम, काजू, तिल, बादाम, दालें, चिया सीड्स, एवोकाडो, किशमिश जैसी कई चीजों से शरीर में कॉपर की पूर्ति हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Noida Twin Tower Blast: आंख-कान से लेकर फेफड़ों तक पर होगा असर, जानिए बढ़ा पॉल्यूशन तो क्या होगा खतरा
तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे
तांबे में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसमें रखा पानी पीने से शरीर में सूजन, दर्द या ऐंठन की समस्या नहीं होती. तांबे के बर्तन में रखा पानी आर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी कारगर है. जिन लोगों को गैस, कब्ज, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याएं हैं, उन्हें तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए. इसके अलावा ये त्वचा रोगों से लड़ने में मदद करता है और इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर