Advertisement

Worst Food Combinations: इन फूड कॉम्बिनेशन से होते हैं नुकसान, आज ही कर लें आदत में बदलाव, भूलकर भी एक साथ न खाएं ये चीजें

Worst Food Combinations: कई फूड कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. ऐसे में इन फूड को एक साथ खाने से बचना चाहिए.

Latest News
Worst Food Combinations: इन फूड कॉम्बिनेशन से होते हैं नुकसान, आज ही कर लें आदत में बदलाव, भूलकर भी एक साथ न खाएं ये चीजें

Worst Food Combinations

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः लोग अक्सर कई तरह के फूड कॉम्बिनेशन (Worst Food Combinations) का सेवन करते हैं. विटामिन डी के साथ कैल्शियम और आयरन के साथ विटामिन सी का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है लेकिन कई फूड कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा (Worst Food Combinations For Health) कर सकते हैं. ऐसे में इन फूड को एक साथ खाने से बचना चाहिए. ये खराब कॉम्बिनेशन (Worst Food Combinations) पाचन की समस्या से लेकर पोषक तत्वों के एब्जॉर्प्शन को कम कर देते हैं. तो चलिए आपको ऐसे फूड कॉम्बिनेशन (Food Combinations To Avoid) के बारे में बताते हैं जिन्हें लेने से बचना चाहिए.

भूलकर भी इन चीजों का एक साथ न करें सेवन ((Worst Food Combinations For Health)
भोजन के समय न खाएं फल

लोग अक्सर खाने के समय साथ में फलों का सेवन करते हैं. हालांकि हेल्थ विशेषज्ञों की मानें तो खाने के साथ फलों का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आपको भोजन और फलों को खाने के बीच थोड़े समय का अंतर रखना चाहिए.

डायबिटीज मरीजों के लिए 'संजीवनी' हैं ये कड़वे पत्ते, चबाते ही डाउन हो जाएगा ब्लड शुगर, पैंक्रियाज भी होगी एक्टिव

मीट के साथ चीज
फैटी मीट और चीज एक साथ खाने से भोजन में सेचुरेटेड फैट और सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है. जिसकी वजह से व्यक्ति को हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में इन चीजों को एकसाथ खाने से बचना चाहिए.

आयरन और कैल्शियम
यह दोनों ही पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं. लेकिन इनका एकसाथ सेवन करने से शरीर इन पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है. ऐसे में आपको इन दोनों पोषक तत्वों से भरपूर खाने का साथ में सेवन नहीं करना चाहिए.

खट्टे फलों के साथ दूध न पीएं
दूध और फल दोनों ही सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं. हालांकि खट्टे फलों का दूध के साथ सेवन नहीं करना चाहिए. खट्टे फलों में एसिड होता है जो दूध को फाड़ देता है ऐसे में इनका साथ में सेवन पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement