Advertisement

World Ovarian Cancer Day: ओवेरियन कैंसर के संकेत हो सकते हैं ये लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Ovarian Cancer का पता अक्सर देर से चलता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण बेहद सामान्य होते हैं और इनकी ओर लोगों का ध्यान अक्सर देर से जाता है. आइए जानें इसके बारे में...

Latest News
World Ovarian Cancer Day: ओवेरियन कैंसर के संकेत हो सकते हैं ये लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

World Ovarian Cancer 2025

Add DNA as a Preferred Source

 Ovarian Cancer Warning Signs- ओवरी कैंसर महिलाओं में होने वाला सातवां सबसे आम कैंसर है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह कैंसर तब विकसित होता है जब ओवरीज के सेल्स की अनकंट्रोल्ड ग्रोथ होने लगती है. चिंता की बात यह है कि इसका पता अक्सर देर से चलता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण बेहद सामान्य होते हैं और इनकी ओर लोगों का ध्यान अक्सर देर से जाता है. ऐसे में इसके शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है, इसके बारे में जान लेना बेहद जरूरी है...

क्या हैं ओवेरियन कैंसर के सामान्य लक्षण

एक्सपर्ट्स के मुताबिक ओवेरियन कैंसर के लक्षण शुरुआती स्टेज में साफ नहीं होते, ऐसे में इसके कुछ संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, आइए जानें इनके बारे में... अगर पेट में लगातार सूजन, भारीपन या बार-बार गैस की समस्या हो रही है तो यह ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है.

इसके अलावा पेल्विक या पेट दर्द यानी ओवरीज के आसपास लगातार दर्द या असहजता महसूस होना भी इसका एक संकते हो सकता है. वहीं भूख कम लगना, जल्दी पेट भर जाना, बार-बार पेशाब आना, अचानक पेशाब की आदतों में बदलाव होना, थकान और वजन घटना, पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, अपच या मतली जैसी समस्याएं होना ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है. 

कैसे करें इससे बचाव

इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल मे सुधार करें. डाइट हेल्दी रखें, नियमित एक्सरसाइज करें और स्मोकिंग और शराब से परहेज करें. इसके अलावा मां बनने और ब्रेस्टफीड कराने से ओवेरियन कैंसर का खतरा कुछ हद तक कम होता है. वहीं अगर परिवार में ओवेरियन या ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास रहा है, तो BRCA जीन म्यूटेशन की जांच करवाना जरूरी है. इसकी मदद से  जोखिम का पता लगाकर सावधानी बरती जा सकती है. 

साथा नियमित जांच जैसे पेल्विक एग्जाम (स्त्री रोग विशेषज्ञ से नियमित जांच करवाते रहें) और अल्ट्रासाउंड या ब्लड टेस्ट (CA-125 टेस्ट) हाई रिस्क वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह से ये टेस्ट करवाना जरूरी है..  

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement