Advertisement

World Lung Cancer Day 2025: आज है वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे, यहां जानें फेफड़ों में कैंसर के बढ़ते मामलों के बीच कैसे रहें सुरक्षित?

Lung Cancer Awareness: फेफड़ों का कैंसर के मामले काफी बढ़ते जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर साल लंग्स कैंसर के लगभग 25 लाख नए मामले सामने आते हैं.

Latest News
World Lung Cancer Day 2025: आज है वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे, यहां जानें फेफड़ों में कैंसर के बढ़ते मामलों के बीच कैसे रहें सुरक्षित?

World Lung Cancer Day 2025

Add DNA as a Preferred Source

World Lung Cancer Day: दुनिया भर में लंग्स कैंसर के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. एक साल में लगभग 25 लाख नए मामले सामने आते हैं जिनमें से 60-70 प्रतिशत लोगों की मौत  हो जाती है. ऐसे में यह एक गंभीर समस्या है. लंग्स कैंसर यानी फेफड़ों के कैंसर के बारे में लोगों को जागरूर कर इसे कम करने के लिए लंग्स कैंसर डे मनाया जाता है. आज 1 अगस्त 2025 को लंग्स कैंसर डे मनाया जा रहा है.

विश्व फेफड़े का कैंसर दिवस मनाने की शुरुआत साल 2012 में हुई थी. लंग्स कैंसर डे की इस साल की थीम "मजबूत एक साथ: फेफड़ों के कैंसर जागरूकता के लिए एकजुट' (Stronger Together: United for Lung Cancer Awareness)" है. यह फेफड़ों के कैंसर के प्रति जागरबर कर इससे लड़ाई के लिए एकजुट करने के लिए हैं. यह दिन लोगों को लंग्स कैंसर के बारे में जागरूक करने के लिए खास है.

लंग्स कैंसर के कारण (Lung Cancer Causes)

फेफड़ों के कैंसर के लोग अक्सर धूम्रपान को जिम्मेदार मानते हैं. यह इसका एक कारण है इसके अलावा भी कई कारण हो सकते हैं. लंग्स कैंसर पैसिव स्मोकिंग, प्रदूषण, किचन के धुएं और आनुवांशिक कारणों से हो सकता है. आपको इससे बचने के लिए कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए. चलिए आपको लंग्स कैंसर के लक्षण और बचाव के तरीके के बारे में बताते हैं.

खाली पेट ​पी ली ये ड्रिंक तो पेशाब के रास्ते बाहर हो जाएगा यूरिक एसिड, जोड़ों के दर्द और सूजन से मिलेगा छुटकारा

लंग्स कैंसर के लक्षण (Lung Cancer Symptoms)

आपको लगातार खांसी और सीने में दर्द की शिकायत रहती है तो यह फेफड़ों के कैंसर के कारण हो सकता है. खांसी, खांसी में खून आना, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ होना इसके कारण हो सकते हैं. दवा लेने के बाद भी यह समस्या बनी रहती है तो आपको तुरंत जांच करानी चाहिए.

लंग्स कैंसर से बचने के उपाय (Lung Cancer Prevention Tips)

फेफड़ों के कैंसर से बचाव के लिए आपको धूम्रपान छोड़ना चाहिए. आप धूम्रपान नहीं करते हैं तो ऐसी जगह न जाएं जहां लोग धूम्रपान करते हैं. पैसिव स्मोकिंग भी खतरनाक होती है. किसी भी तरह के धुएं से दूर रहें. वायु प्रदूषण वाली जगह पर जाने से पहले मास्क लगा लें. इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज करें और हेल्दी डाइट लें.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement