Advertisement

World Hepatitis Day 2025: हेपेटाइटिस बी या सी में क्या है अंतर? जानें इसके लक्षण और बचाव का तरीका 

World Hepatitis Day 2025: मुख्य रूप से हेपेटाइटिस पांच प्रकार के होते हैं, जिनमें से हेपेटाइटिस बी और सी सबसे आम है. आइए जानें इनमें क्या होता है अंतर, साथ ही जानेंगे लक्षण...

Latest News
World Hepatitis Day 2025: हेपेटाइटिस बी या सी में क्या है अंतर? जानें इसके लक्षण और बचाव का तरीका 

World Hepatitis Day 2025

Add DNA as a Preferred Source

World Hepatitis Day 2025: हर साल दुनियाभर में 28 जुलाई को वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है, जो नोबेल-पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारूक ब्लमबर्ग का जन्मदिन भी है. बता दें कि बारूक ब्लमबर्ग ने ही हेपेटाइटिस बी वायरस (HBV) की खोज की थी और इस वायरस के लिए एक ​​​​परीक्षण और टीका विकसित किया था. मुख्य रूप से हेपेटाइटिस पांच प्रकार के होते हैं, जिनमें से हेपेटाइटिस बी और सी सबसे आम है. ऐसे में आइए जानते हैं हेपेटाइटिस के प्रकार, क्या है हेपेटाइटिस बी और सी में अंतर. साथ ही जानेंगे क्या होते हैं इसके लक्षण...

क्या है हेपेटाइटिस बी?

हेपेटाइटिस बी एक वायरल संक्रमण है और यह एक्यूट और क्रॉनिक लिवर डिजीज दोनों का कारण बनता है, इतना ही नहीं यह घातक भी हो सकता है और इससे सिरोसिस और लिवर कैंसर का खतरा बढ़ता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक हेपेटाइटिस का यह प्रकार खून, लार, वजाइनल फ्लूइड और वीर्य जैसे तरल पदार्थ से फैल सकता है और नवजात शिशुओं को जन्म के समय इस संक्रमण से बचाने के लिए टीका दिया जाता है. 

क्या है हेपेटाइटिस सी?

वहीं हेपेटाइटिस सी वायरस एक ब्लड बोर्न वायरस है और यह ब्लड ट्रांसफ्यूजन, इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन का दोबारा इस्तेमाल आदि से फैलता है. इसके अलावा यह संक्रमित मां से उसके बच्चे में या यौन प्रक्रिया के कारण खून के संपर्क में आने से भी फैलता है. 

हेपेटाइटिस बी और सी में क्या अंतर है?

हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी दोनों ही वायरल संक्रमण हैं और यौन संबंध या संक्रमित व्यक्ति के खून या शारीरिक तरल पदार्थ के संपर्क में आने से फैलते हैं. इतना ही नहीं कभी-कभी यह को- इन्फेक्शन भी हो सकता है और टीका होने के बावजूद, हेपेटाइटिस बी संक्रमण दुनिया भर में हेपेटाइटिस सी की तुलना में अधिक आम होता है. बता दें कि हेपेटाइटिस बी वायरस हेपेटाइटिस सी की तुलना में लगभग 5-10 गुना अधिक संक्रामक है. 

हेपेटाइटिस बी और सी के लक्षण

हेपेटाइटिस बी की स्थिति में थकान, भूख न लगना, पेट दर्द, मतली और उल्टी, पीलिया, गहरे रंग का पेशाब, हल्का बुखार, जोड़ों में दर्द, मल का रंग हल्का होना शामिल है. वहीं हेपेटाइटिस सी के लक्षणों में थकान, पेट दर्द, भूख न लगना, मतली और उल्टी, पीलिया, गहरे रंग का पेशाब होना शामिल है. 

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement