Advertisement

World breastfeeding week: इंफेक्‍शन से जूझ रही मां जानें शिशु को कैसे कराएं स्तनपान

संक्रमण का समय चल रहा है ऐसे में शिशु को दूध पिलाने वाली मांओं के मन ये सवाल जरूर उठता है कि अगर वह संक्रमित हो जाएं तो वह अपने बच्‍चे को कैसे दूध पिलाएंगी.

Latest News
World breastfeeding week:  इंफेक्‍शन से जूझ रही मां जानें शिशु को कैसे कराएं स्तनपान

कोरोना या अन्‍य संक्रमण में शिशु को ब्रेस्‍ट फीड कैसे कराएं मां, जानें तरीका

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोरोना, मंकीपॉक्‍स, डेंगू जैसी कई बीमारियां हैं जिनमें संक्रमण के बाद आइसोलेशन में रहना जरूरी होता है. ऐसे में वो माएं अपने शिशु ब्रेस्‍टफीड कैसे कराएं जो दूध पर ही निर्भर होते हैं. 

आम सर्दी-जुकाम से लेकर गंभीर संक्रमण तक में एक मां को ब्रेस्‍ट फीड करते हुए क्‍या सावधानी रखनी चाहिए यह जानना जरूरी है.साथ ही यह जान लें कि कोरोना संक्रमित होने के बाद भी मां का दूध संक्रमित नहीं होता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस एडहॉनम गीब्रिएसुस ने कोरोना पॉज़िटिव मांओं से अपील की थी कि वह अपने नवजात शिशु को स्तनपान कराना जारी रखें. अगर आप नई मा हैं या बच्चे को स्तनपान कराती हैं आपके लिए कुछ खास टिप्‍स हैं. 

यह भी पढ़ें: Miscarriage Reasons: बार-बार अबॉर्शन होने के पीछे होती हैं ये वजहें  

संक्रमण के दौरान ऐसे कराएं फीड- कोरोना पॉज़िटिव मां से बच्चा संक्रमित न हो इसके लिए मां को बार-बार हाथ धोने चाहिए और उसे फीड कराते हुए उसे अपना मुंह  ढंक कर रखना चाहिए. बच्‍चे को गोद में लेने से पहले खुद को सेनेटाइज कर लें और दूध पिलाने के बाद बच्‍चे को सेनेटाइज कराएं. आप चाहें तो ब्रेस्टफीडिंग पम्प की मदद से बॉटल में दूध को भर दें और तब इसे बच्‍चे को कोई और पिला दे.

ब्रेस्ट की साफ सफाई पर दें ध्‍यान- शिशु को ब्रेस्ट फीडिंग कराने से पहले गुनगुने पानी से ब्रेस्‍ट को साफ करें ताकि किसी अन्‍य त‍रह का इंफेक्‍शन शिशु को न होने पाए. ब्रेस्ट के निप्पल एरिया को भी अच्छी तरह से साफ़ करें, उसके बाद ही शिशु को ब्रेस्ट फीडिंग कराएं या पम्प लगाएं. 

यह भी पढ़ें:  घर पर शुगर की करते हैं जांच? तो ये गलतियां रीडिंग दे सकती हैं गलत

हमेशा गोद में लेकर दूध पिलाएं- अगर आप संक्रमित हैं तो शिशु को किसी चेयर पर बैठकर फीड कराएं. बिस्‍तर पर वायरस आद‍ि होने के चांसेज होंगे. लेट कर फीड कराने से बचें. साथ ही जितना हो सके बच्‍चे से दूरी बनाए रखें. 

फॉर्मूला मिल्क दें- यदि आप ज्यादा ही संक्रमित हैं और आपकी तबीयत खराब है तो ऐसी स्थिति में शिशु को फ़ॉर्मूला मिल्क दिया जा सकता है. बाज़ार में बहुत सारे फ़ॉर्मूला मिल्क के ब्रैंड मौजूद हैं, इसलिए खरीदने से पहले डॉक्टर की सलाह लें. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement