Advertisement

World Brain Tumor Day 2025: सिरदर्द और चक्कर आने जैसे सामान्य लक्षणों को न करें इग्नोर, हो सकते हैं ब्रेन ट्यूमर का संकेत

Brain Tumor Day: विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस हर साल 8 जून को मनाया जाता है. यह दिन लोगों को ब्रेन ट्यूमर के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है.

Latest News
World Brain Tumor Day 2025: सिरदर्द और चक्कर आने जैसे सामान्य लक्षणों को न करें इग्नोर, हो सकते हैं ब्रेन ट्यूमर का संकेत

World Brain Tumor Day 2025

Add DNA as a Preferred Source

Brain Tumor: ब्रेन ट्यूमर एक ऐसी समस्या है जिसमें मस्तिष्क के आसपास की कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि हो जाती है. यह ट्यूमर के रूप में बढ़ जाते हैं. यह कैंसर वाले ट्यूमर भी हो सकते हैं कुछ ट्यूमर कैंसर वाले नही होते हैं लेकिन जानलेवा होते हैं. आज 8 जून को ब्रेन ट्यूमर दिवस पर लोगों को ब्रेन ट्यूमर के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है. इसके कुछ सामान्य लक्षण होते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण (Brain Tumor Symptoms)

- तेज सिरदर्द खासकर रोज सुबह दर्द होना
- मतली और उल्टी आना
- सुनने, देखने और बोलने में दिक्कत होना
- संतुलन बिगड़ना चलने में परेशानी
- चिड़चिड़ापन और व्यवहार बदलना
- याददाश्त कमजोर होना

इनमें से कई लक्षण सामान्य है लेकिन आप लगातार इन लक्षणों को देखते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें. धुंधली दृष्टि को तनाव और थकान भी इसके कारण हो सकते हैं. आपको इन लक्षणों के नजर आने पर जांच करानी चाहिए.

ब्रेन ट्यूमर की जांच

नई तकनीक से ब्रेन ट्यूमर की जांच आसानी से कर सकते हैं. एमआरआई और पीईटी स्कैन इनके जरिए ब्रेन ट्यूमर का आसानी से पता लगाया जा सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अब सर्जरी भी पहले जितनी मुश्किल नहीं रही है. अब आसानी से तकनीकों की मदद से ट्यूमर को सटीकता से निकाल सकते हैं.

ब्रेन ट्यूमर से बचने के तरीके

- ब्रेन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए आपको हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना चाहिए. आप नियमित नींद लें.
- मेडिटेशन, योग और हल्की एक्सरसाइज के जरिए स्ट्रेस को मैनेज करें.
- फोन का अधिक इस्तेमाल करने से बचें. कई रिसर्च में सामने आया है कि, फोन का इस्तेमाल भी ब्रेन ट्यूमर का कारण बनता है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement