सेहत
Tooth Pain Side Effects: दांतों में दर्द की समस्या रहती है तो आपको इसे तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए. दांतों को दर्द इग्नोर करना आपके लिए मुसीबत बन सकता है.
Dangers of Ignoring Tooth Pain: दांतों में कैविटी, सड़न और नसों में दिक्कत के कारण तेज दर्द हो सकता है. दांतों में दर्द होना एक आम समस्या हो सकती है लेकिन इसे इग्नोर करने पर यह गंभीर हो सकता है. आपके दांत में लगातार दर्द हो रहा है और आप इसे इग्नोर कर रहे हैं तो यह भूल भारी पड़ सकती है. दांत में दर्द को इग्नोर करने पर आपको कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं. आइये आपको इसके बारे में बताते हैं.
अगर लंबे समय तक दांतों में दर्द रहता है और इसका इलाज नहीं होता है तो यह मसूड़ों में संक्रमण का कारण बन सकता है. दर्द के कारण बढ़ने वाला यह संक्रमण जॉ-लाइन, गर्दन और चेहरे तक बढ़ सकता है.
Vitamin-B12 की कमी को दूर करेंगे ये 7 हेल्दी फूड्स, नस-नस में भर जाएगी ताकत
दांतों का दर्द बढ़ जाता है तो यह समस्या मसूड़ों तक पहुंच सकती है. अगर आप तुरंत ट्रीटमेंट नहीं लेते हैं तो रूट कैनाल ट्रीटमेंट (Root Canal Treatment) की जरूरत पड़ सकती है.
दांतों के लिए सामान्य दर्द भी खतरनाक बन सकता है. दांतों का दर्द लंबे समय तक रहता है तो इससे दांतों के टूटने का खतरा बढ़ता है. दर्द होता रहता है और मसूड़े कमजोर हो जाते है.
आपको इन सभी समस्याओं से बचने के लिए दांत में दर्द होने पर तुरंत दवा लेनी चाहिए. वरना यह आपके लिए गंभीर हो सकता है. आपको दांत दर्द की वजह से सिरदर्द, आंखों में तकलीफ भी हो सकती है.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.