Advertisement

Meditation Benefits: सेहत के लिए क्यों जरूरी है मेडिटेशन? फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे

Meditation Benefits: मेडिटेशन को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए एक कारगर उपाय माना जाता है. तो आइए यहां जानते हैं कि यह तकनीक सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है.

Latest News
Meditation Benefits: सेहत के लिए क्यों जरूरी है मेडिटेशन? फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे

meditation benefits

Add DNA as a Preferred Source

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं से परेशान हैं. ऐसे में मेडिटेशन एक ऐसी तकनीक है जिसे सेहत के लिए वरदान माना जाता है. यह दिल से लेकर दिमाग तक कई बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकता है. यह मानसिक और शारीरिक दोनों तरह के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में काफी कारगर है. आइए यहां जानते हैं कि मेडिटेशन सेहत के लिए कितना फायदेमंद है.

क्या है मेडिटेशन?

मेडिटेशन एक ऐसी तकनीक जिसमें आप अपने ध्यान को किसी एक बिंदु पर फोकस करते हैं, जैसे कि अपनी सांसें या कोई भी मंत्र. यह दिमाग को शांत करना, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और वर्तमान में जीना सीखने में मदद करता है.

मेडिटेशन के फायदे

  • मेडिटेशन का सबसे बड़ा लाभ तनाव और चिंता को दूर करना है. यह शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन के स्तर को कम कर सकता है, जिससे आप शांत और संतुलित महसूस करते हैं. डिप्रेशन से राहत पाने के लिए भी मेडिटेशन बहुत फायदेमंद है
  • मेडिटेशन नींद की क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह दिमाग को शांत करता है और विचारों की दौड़ को धीमा करता है, जिससे अच्छी और बेहतर नींद पाने में मदद मिल सकती है. यह अनिद्रा से पीड़ित लोगों के लिए बहुत प्रभावी होता है.
  • मेडिटेशन आपको अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. यह आत्म-जागरूकता बढ़ाता है, जिससे आपको अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
  • मेडिटेशन आपके दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. इससे एकाग्रता बढ़ती है और याददाश्त को तेज करता है. मेडिटेशन से दिमाग की संरचना और कार्यप्रणाली में भी सकारात्मक बदलाव लाता है. 

यह भी पढ़ें:Pancreatic Cancer का खतरा बढ़ा सकती है कॉफी, रोज पीने से हो सकते हैं ये नुकसान


  • ब्लड प्रेशर को कम करने में मेडिटेशन को बहुत प्रभावी माना जाता है. मेडिटेशनब्लड वेसल्स को आराम देने और कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम  पर तनाव को कम करने में मदद कर सकता है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है.
  • मेडिटेशन दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए भी काफी प्रभावी होता है. यह दर्द के प्रति व्यक्ति की सहनशीलता को बढ़ाता है. इससे मन को दर्दनाक संवेदनाओं पर फोकस करने के बजाय उनसे अलग करने में मदद मिलती हैं. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement