Advertisement

मानसून में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द? जानिए इसके कारण और बचाव के आसान तरीके

Joint Pain in Monsoon: मानसून में जोड़ों के दर्द की समस्या अक्सर बढ़ जाती है. कई बार यह समस्या गंभीर हो जाती है और जानलेवा भी हो सकती है. आइए यहां जानते हैं कि यह समस्या क्यों होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है.

Latest News
मानसून में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द? जानिए इसके कारण और बचाव के आसान तरीके

 joint pain

Add DNA as a Preferred Source

मानसून आते ही हमें गर्मी से राहत मिलती है. इस दौरान ठंडक और हरियाली से भरा मौसम सुहावना होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है. इस दौरान तापमान में बदलाव के कारण लोगों को जोड़ों में अकड़न और दर्द महसूस होने लगता है. कुछ मामलों में यह समस्या गंभीर भी हो जाती है. ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि यह समस्या क्यों होती है और  इससे कैसे बचा जा सकता है.

क्यों बढ़ता है मानसून में जोड़ों का दर्द?

मानसून के दौरान अक्सर एटमॉस्फेरिक प्रेशर कम हो जाता है और हवा में नमी के कारण जोड़ों का दर्द भी बढ़ जाता है. वहीं, कुछ विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इस कम दबाव के कारण जोड़ों के आसपास के टिशू फैल सकते हैं, जिससे उनमें सूजन और दर्द हो सकता है. मानसून में ठंडी हवा और नमी मांसपेशियों में अकड़न पैदा कर सकती है, जिससे जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और दर्द होता है. जिन लोगों को पहले से ही गठिया या जोड़ों से जुड़ी कोई अन्य समस्या है, उन्हें भी इस मौसम में दर्द का अनुभव हो सकता है.

बचने के उपाय

एक्टिव रहें
जोड़ों के दर्द से बचने के लिए हमेशा एक्टिव रहने की कोशिश करें. आप व्यायाम या योग का सहारा ले सकते हैं. व्यायाम जोड़ों को लचीला बनाए रखने और आसपास की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. ऐसे भारी व्यायाम करने से बचें जो जोड़ों पर ज्यादा दबाव डाल सकते हैं.

गर्म सिकाई करें 
जोड़ों के दर्द से बचने के लिए गर्म सिकाई एक कारगर उपाय माना जाता है. यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है.

खान-पान का खास ध्यान रखें 
गलत खान-पान की वजह से भी जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है. ऐसे में इससे बचने के लिए अपने खान-पान का खास ध्यान रखें. आप अपनी डाइट में हल्दी, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछली और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल कर सकते हैं. ये चीजें जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं.

शरीर को सूखा और गर्म रखें 
जोड़ो के दर्द से बचने के लिए कोशिश करें मानसून में शरीर को सूखा और गर्म रखें. अक्सर नमी के कारण  जोड़ो की समस्या बढ़ जाती है.


यह भी पढ़ें:बिगड़े ब्लड शुगर लेवल को भी डाउन कर देंगी ये 6 चीजें, डायबिटीज में नहीं होगा ग्लूकोज फ्लैक्चुएशन


पर्याप्त नींद लें 
पर्याप्त नींद लेना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में कारगर माना जाता है. हर दिन कम से कम 8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें.

वजन कंट्रोल करें
बढ़ते वजन के कारण जोड़ों के दर्द की समस्या भी बढ़ जाती है. ऐसे में स्वस्थ वजन बनाए रखने की कोशिश करें. इससे जोड़ों पर दबाव कम पड़ता है और दर्द से राहत मिल सकती है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement