सेहत
Lemonade Side Effects: आमतौर पर कई लोग गर्मी के मौसम में नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं, यह सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदेह भी हो सकता है
Lemon Water- आमतौर पर कई लोग गर्मी के मौसम में नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं, यह सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, कुछ लोगों के लिए यह (Lemonade) नुकसानदेह भी हो सकता है. जी हां, हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों को नींबू पानी का सेवन करने से बचना चाहिए वरना उनकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं नींबू पानी पीने के साइड इफेक्ट्स क्या हैं और किन लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए.
किडनी स्टोन के मरीज
किडनी स्टोन के मरीजों को नींबू पानी से परहेज करना चाहिए, दरअसल नींबू पानी में ऑक्सलेट होता है और किडनी स्टोन के मरीजों को हाई ऑक्सलेट चीजों का सेवन करने से मना किया जाता है. ऐसी स्थिति में ज्यादा नींबू पानी पीने से किडनी में पथरी पैदा होने की संभावना भी बढ़ सकती है.
दांतों के मरीज
नींबू पानी पीने की वजह से दांतों की सेहत डैमेज हो सकती है, दांतों में झनझनाहट या फिर सेंसिटिविटी की समस्या है तो आपको नींबू पानी पीने से बचना चाहिए, इससे दांतों से जुड़ी ये समस्या बढ़ सकती है. वहीं अगर आप अपनी दांतों की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो लिमिट में नींबू पानी का सेवन करें.
एसिडिटी में न पिएं
वहीं अगर आपको एसिडिटी हो रही है तो नींबू पानी नहीं पीना चाहिए, इससे दिक्कत बढ़ सकती है. नींबू पानी में साइट्रिक एसिड होता है जो एसिडिटी और हार्टबर्न जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकता है. इसलिए एसिडिटी में नींबू पानी पीने से मना किया जाता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.