सेहत
Weak Lungs Symptoms: अगर आपके फेफड़े कमजोर हो जाएंगे, तो आपको सेहत से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं घेर लेंगी. इसलिए इसके लक्षणों पर तुरंत ध्यान देना जरूरी है.
Weak Lungs Symptoms: इन दिनों खराब जीवनशैली, रोजाना की बुरी आदतें, अनहेल्दी खान-पान जैसे तमाम फैक्टर्स आपके फेफड़ों को कमजोर बना रहे हैं, इन कारणों से लोगों को कई तरह की अन्य गंभीर बीमारियोंं का भी सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि फेफड़ों की वजह से ही बॉडी को ऑक्सीजन मिल पाती है. इसलिए इसका खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आपके फेफड़े कमजोर हो जाएंगे, तो आपको सेहत से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं घेर लेंगी. इसलिए इसके लक्षणों पर तुरंत ध्यान देना जरूरी है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में...
अगर आपको लंबे समय से खांसी की समस्या ने परेशान किया हुआ है तो सावधान हो जाइए. क्योंकि ये लक्षण फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं की तरफ इशारा करता है. एक्सपर्ट्सस के मुताबिक सांस लेते समय आवाज आना, ये लक्षण फेफड़ों में ब्लॉकेज या फिर सूजन का संकेत भी हो सकता है.
सांस फूलना या फिर सांस लेने में दिक्कत इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके फेफड़े कमजोर हो रहे हैं. बता दें कि फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के दौरान ऐसे लक्षण महसूस होते हैं. साथ ही सीने में दर्द या फिर जकड़न महसूस होने पर सावधान हो जाएं, वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं. इसके अलावा अगर दर्द गहरी सांस लेने में या फिर खांसते समय बढ़ रहा है तो हो सकता है कि आपके फेफड़ों की सेहत बिगड़ रही है.
वहीं फेफड़ों के कमजोर होने पर बॉडी में ठीक से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिससे हर समय थकान महसूस होती है. ऐसे में अगर आपको ये सभी लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं तो बिना देरी किए अपना चेकअप करवाएं. क्योंकि इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती आपकी ओवरऑल हेल्थ पर भारी पड़ सकती है.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.