सेहत
लोगों की कुछ आदतें भी Heart Attack का रिस्क बढ़ाती हैं. ऐसे में अगर आपको अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना है तो इन आदतों को जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए.
Habits Causing Heart Attack- भागदौड़ भरी जीवनशैली, (Lifestyle) खराब खानपान और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण पिछले कुछ सालों में बजुर्गों के साथ-साथ जवान लोग भी हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. हार्ट अटैक (Heart Attack) के बढ़ते मामले अब लोगों के मन में डर पैदा कर रहे हैं. हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लोगों की कुछ आदतें भी Heart Attack का रिस्क बढ़ाती हैं. ऐसे में अगर आपको अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना है तो इन आदतों (Bad Habits) को जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए, तो आइए जानते हैं कौन सी आदतें बढ़ाती हैं दिली की बीमारी का खतरा?
अगर आप ऑयली फूड्स या फिर घर के खाने से ज्यादा बाहर के अनहेल्दी खाने को अपने डाइट प्लान में शामिल करते हैं तो इसका असर दिल की सेहत पर पड़ रहा है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक दिल के दौरे के खतरे को कम करने के लिए आपको अपने डाइट प्लान को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने की कोशिश करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: डॉक्टर ने गठिया रोग, तो ChatGPT ने बताया कैंसर... AI Chatbot की सलाह से महिला की बची जान!
कई मामलों में स्ट्रेस हार्ट अटैक का मुख्य कारण बन जाता है. अगर आप भी बहुत ज्यादा तनाव लेने लगें हैं, छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस हो जाते हैं तो स्ट्रेस को मैनेज करने का कोई न कोई तरीका ढूंढ लें. इसके लिए अगर आप चाहें तो मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं, इससे तनाव को दूर करने में मदद मिलती है.
नोट- धूम्रपान और ज्यादा शराब पीने की आदत दिल की सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं और अगर आप अपने दिल को बीमारियों के हमले से बचाना चाहते हैं, तो सबसे पहले इन आदतों को बदलें और अपने लाइफस्टाइल को सुधारें. इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान दें.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.