Advertisement

Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में खा ली रफेज से भरी ये चीज तो ब्लड शुगर तुरंत होगा कंट्रोल

डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए अपनी शुगर को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है और सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि ऐसा क्या खाएं कि शुगर कंट्रोल रहे. तो आपकी ये उलझन यहां दूर कर रहे हैं.

Latest News
Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में खा ली रफेज से भरी ये चीज तो ब्लड शुगर तुरंत होगा कंट्रोल

डायबिटीज में गेहूं के चोकर के फायदे

Add DNA as a Preferred Source

जीवनशैली से संबंधित डायबिटीज का ग्राफ दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है. डायबिटीज के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. चिंता की बात यह है कि छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक कई लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं. ये एक ऐसी बीमारी है जिसे आप जड़ से ख़त्म नहीं कर सकते लेकिन इसे काबू में आसानी से कर सकते हैं. तो चलिए आपको आज एक ऐसी चीज के बारे में बताएं जिसे खाने से आपका पेट भी भरेगा और शुगर भी कम होगी. 

ये है गेहूं का चोकर. हालांकि अगर आप अपनी डाइट में साबुत आटे की रोटी खाते हैं तो इससे शुगर लेवल बढ़ता है. लेकिन चोकर खाने से ये कम होता है. 

साबुत आटे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक और फाइबर की मात्रा कम होती है. फाइबर की मात्रा कम होने से आपका शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है और मेटाबॉलिज्म धीमा रहता है. ऐसे में आपको आटे का सेवन नहीं करना चाहिए, बल्कि चोकर (गेहूं आदि के आटे से अलग किया हुआ छिलका जिसे चोकर कहते हैं) का सेवन करना चाहिए.

डायबिटीज रोगियों के लिए चोकर कैसे फायदेमंद है?

डायबिटीज वाले लोगों के लिए चोकर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. चोकर शर्करा चयापचय को उत्तेजित करता है और इस वृद्धि को रोकता है. फाइबर शुगर के अवशोषण में मदद करता है और पेट की चयापचय दर को बढ़ाता है. इससे भोजन से निकलने वाली चीनी जल्दी पच जाती है. चोकरयुक्त आटा इंसुलिन उत्पादन में मदद करता है. यह शरीर में इंसुलिन हार्मोन को उत्तेजित करने के साथ-साथ उसके उत्पादन को भी बढ़ाता है.

यह इंसुलिन शुगर को रक्त तक पहुंचने से रोकता है और डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है. चोकर शुगर को बढ़ने से रोकता है और फास्टिंग शुगर को बढ़ने से रोकता है. इसके अलावा, यह कब्ज की समस्या से राहत देता है क्योंकि यह मल त्याग को उत्तेजित करता है. इससे मल त्याग भी बढ़ता है जिससे शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है.

डायबिटीज में चोकर का सेवन कैसे करें?
डायबिटीज में चोकर का सेवन कैसे करें यह जानना बहुत जरूरी है. इसलिए अगर आप एक कप लेते हैं तो उसमें 2 कप चोकर मिला लें. फिर रोटी बनायें. यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है. इन सभी कारणों से चोकर का सेवन करना चाहिए.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement