सेहत
Liver Infection Diet: लिवर में इंफेक्शन होने पर डाइट कैसी होनी चाहिए, इस स्थिति में डाइट प्लान में खाने-पीने की किन चीजों को शामिल करना चाहिए, आइए जानते हैं इसके बारे में...
Liver Infection Diet- खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान की वजह से लोगों में लिवर इंफेक्शन समेत कई अन्य बीमारियों को जोखिम बढ़ रहा है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर लिवर से जुड़ी बीमारियों को समय रहते ट्रीट न किया जाए, तो इसकी वजह से व्यक्ति सेहत से जुड़ी कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ सकता है. ऐसे में लिवर से जुड़ी समस्याओं पर तुरंत ध्यान देना जरूरी है. आइए जानते हैं लिवर में इंफेक्शन होने पर डाइट कैसी होनी चाहिए, इस स्थिति में डाइट प्लान में खाने-पीने की किन चीजों को शामिल करना चाहिए...
प्रोटीन
लिवर इंफेक्शन से जूझ रहे मरीजों को प्रोटीन से भरपूर खाने-पीने की चीजों का सेवन करना चाहिए, बता दें कि दालों में प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है. इस स्थिति में आमतौर पर पोषक तत्वों से भरपूर मूंग की दाल खाने की सलाह दी जाती है. बता दें कि लिवर इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए आप दाल का पानी भी पी सकते हैं.
हरी सब्जियां और फल
हरी सब्जियों और फलों को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है, लिवर में इंफेक्शन होने पर आप लो कैलोरी वाली हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं. ऐसे में आप पालक, मेथी और सरसों का साग डाइट में जरूर शामिल करें. साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर आम, पपीता और संतरा खाएं, इससे लिवर इंफेक्शन को कम करने में मदद मिलेगी.
चुकंदर या दही
चुकंदर का रस लिवर इंफेक्शन और लिवर की सूजन को कम करने में असरदार साबित हो सकता है. इसके अलावा लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए दही, छाछ या फिर लस्सी का सेवन कर सकते हैं. बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खाने-पीने की इन चीजों को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करना जरूरी है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.