Advertisement

What to do if bitten by a snake?: सांप काटने के तुरंत बाद क्या करें? ऐसे बचाएं मरीज की जान

अगर आपको सांप काट भी ले तो भी जान बचाना संभव है. गर्मी और बरसात का मौसम सांपों के लिए सबसे खतरनाक होता है और इस दौरान कई मौतें भी होती हैं. इसलिए जान लें कि सांप काटे तो तुरंत क्या करें?

Latest News
What to do if bitten by a snake?: सांप काटने के तुरंत बाद क्या करें? ऐसे बचाएं मरीज की जान

सांप काटते ही तुरंत क्या करें?

Add DNA as a Preferred Source

सांप के काटने के बाद भी जान बचाना संभव है. सांप के काटने के तुरंत बाद कुछ उपाय करना बहुत जरूरी है. इससे मरीज की जान बचने की 90 फीसदी संभावना रहती है. आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में 

गर्मी और बरसात का मौसम सांपों के लिए सबसे खतरनाक होता है. इस दौरान जहरीले सांप अपने बिलों से बाहर निकलते हैं. सड़क पर या खेतों में काम करते समय सांप के काटने से कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं. भारत में हर साल सांप के काटने से कई लोगों की मौत हो जाती है. जहरीले सांप अचानक झाड़ियों के नीचे से निकल आते हैं. जमीन में नमी और गर्मी सांपों को बाहर आने के लिए आकर्षित करती है.
 
1-सांप ने काट लिया है, तो बिल्कुल भी घबराएं नहीं. सांप ने जिस हिस्से को काटा है, उस अंग को ऐसे रखें की वह नीचे की ओर रहे. यानी हार्ट तक खून तुरंत न आए. उस अंग को जमीन की ओर लटका के रखें. इससे रक्त संचार कम होगा और शरीर में जहर फैलने की गति धीमी होगी. अगर आपने काटे गए स्थान पर कोई आभूषण या घड़ी पहनी है, तो उसे तुरंत हटा दें. 

2-पीड़ित की श्वास पर पूरा ध्यान दें और यदि आवश्यक हो तो सीपीआर देने के लिए तैयार रहें.

3-काटने वाले अंग को कसकर बांध दें या क्रेप या इलास्टिक रोलर बैंडेज का उपयोग करके अंग को स्थिर करें.
 
सांप के काटने के कुछ सामान्य लक्षण हैं: 

कांपना, सूजन, मांसपेशियों में तनाव, चक्कर आना, पलकें भारी होना, उल्टी, पसीना आना और काटे गए अंग का सुन्न होना. मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाना ज़रूरी है. 

क्या न करें

विष को चूसने, पट्टी लगाने या बर्फ लगाने का प्रयास न करें. सांप के काटने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए या कुछ भी नहीं खाना चाहिए पानी पीने या खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है और विष के प्रभाव को और भी खराब कर सकता है. सांप के काटने पर बर्फ लगाना पूरी तरह से गलत आदत है. काटने वाली जगह पर कभी भी बर्फ या गर्म पानी नहीं लगाना चाहिए. अगर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध न हों तो नीम के पत्तों से हल्की सफाई करना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यह केवल अस्थायी उपाय है. इलाज के लिए अस्पताल जाना बहुत जरूरी है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement