लेटेस्ट न्यूज
Lipoma क्या है, शरीर में छोटी सी गांठ दिखती है, अगर हां तो क्या हैं उसके लक्षण और किन घरेलू उपाय से उसे ठीक करें
डीएनए हिंदी : Lipoma Symptoms and Home Remedy- डायबिटीज, बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा और बीपी की वजह से आप कई और बीमारियों का शिकार होते हैं. लिपोमा एक बहुत ही आम सी बीमारी है लेकिन यह परेशानी आगे चलकर काफी गंभीर बन जाती है. लिपोमा शरीर में होने वाली ऐसी ही गांठ हैं जो ज्यादा दर्द नहीं देती लेकिन शरीर के किसी भी हिस्से में उभरी हुई सी दिखाई देती है.आईए जानते हैं लिपोमा के लक्षण और उपचार.
लिपोमा क्या है (What is Lipoma)
शरीर के किसी भी हिस्से में सॉफ्ट सी उभरी हुई गांठ को लिपोमा कहते हैं. यह ज्यादा पेनफुल नहीं होती लेकिन स्किन के ऊपर दिखाई देती है. 3-40 की उम्र के लोगों में यह ज्यादा दिखाई देती है. इसे छूने पर दर्द नहीं होता है. इस तरह की गांठ किसी स्वास्थ्य समस्या का कारण नहीं बनती है लेकिन आपकी त्वचा की सुंदरता को प्रभावित जरूर कर सकती है. अगर आपको इससे किसी तरह की परेशानी हो रही है तो इसका इलाज संभव है.
यह भी पढ़ें- अर्थराइटिस को दूर भगाए ये घरेलू उपाय, जोड़ों का दर्द भाग जाएगा
कारण और लक्षण (Causes of Lipoma and Symptoms)
कई बार यह जेनेटिक होती है, लगता है जैसे मांस का टूकड़ा फूल गया है.डर्कम रोग जो एक दुर्लभ विकार है, इसकी वजह से भी लिपोमा हो सकता है. इसके अलावा गार्डनर सिंड्रोम,जेनेटिक मल्टिपल लिपोमैटोसिस और मैडेलुंग डिजीज इसका कारण बन सकते हैं. किसी व्यक्ति के शरीर में एक या दो लिपोमा हो सकते हैं, किसी के चार या पांच भी हो सकते हैं. यह शरीर में अचानक से बढ़ने लगते हैं, इसके पीछे कोई ठोस बीमारी नहीं होती है.
यह भी पढ़ें- गंदा कोलेस्ट्रॉल अगर शरीर में है तो पहचानें इन लक्षणों से
इलाज (Treatment and Remedy)
अगर लिपोमा बड़ा होता जा रहा है या फिर दर्द है, तो सर्जरी की जरूरत पड़ती है, वरना घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं.
जैसे हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. लिपोमा पर हल्दी का पेस्ट लगाया जा सकता है. सेज भी यूज कर सकते हैं. इस जड़ी बूटी में ऐसे गुण होते हैं, जो फैट को कम करते हैं. सेज के अर्क को लिपोमा पर लगाने से लिपोमा को घुलने में मदद मिल सकती है. थूजा ऑक्सिडेंटलिस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस जड़ी बूटी का उपयोग त्वचा पर और उसके नीचे गांठ के लिए इस्तेमाल होती है. इसके अलावा होमियोपैथ की दवाएं भी उपयोग में ला सकते हैं.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर