Advertisement

आराम करने के बाद भी बनी रहती है थकान और सुस्ती? इन Vitamin की हो सकती है कमी

Vitamin Deficiency: अगर आपको आराम करने के बाद भी थकान और सुस्ती महसूस होती है, तो आपके शरीर में इन 3 विटामिन की कमी हो सकती है.

Latest News
आराम करने के बाद भी बनी रहती है थकान और सुस्ती? इन Vitamin की हो सकती है कमी

Constant Tiredness

Add DNA as a Preferred Source

किसी भी विटामिन (Vitamin) की कमी होने पर हमारे शरीर में इसके लक्षण नजर आने लगते हैं. इन लक्षणों पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह आगे चलकर एक गंभीर समस्या बन जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसके कुछ लक्षण इतने आम होते हैं कि कई बार लोगों का ध्यान (Vitamin Deficiency) नहीं जाता है. आज हम आपको ऐसे ही एक आम लक्षण के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर में इन 3 विटामिन की कमी का संकेत देते हैं. 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपको आराम करने के बाद भी थकान और सुस्ती (Constant Tiredness) महसूस होती है, तो आपके शरीर में इन 3 विटामिन की कमी हो (Tiredness Reasons) सकती है. ऐसे में अगर आपको भी ये समस्या हो रही है तो इसपर ध्यान जरूर दें... 

विटामिन B12
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि शरीर में रक्त कोशिकाओं और डीएनए को बनाने के लिए विटामिन बी12 की जरूरत पड़ती है और मजबूत नर्वस सिस्टम के लिए भी विटामिन बी12 बहुत जरूरी माना जाता है. आपको बता दें कि शरीर में इस विटामिन की कमी की वजह से भी हर समय थकान और कमजोरी बनी रहती है. इसकी कमी की वजह से शरीर में ब्लड सेल्स नहीं बन पाते हैं, जिससे यह थकान और सुस्ती की समस्या होने लगती है. डाइट में मछली, मीट, अंडे और साबुत अनाज शामिल कर इसकी कमी को दूर कर सकते हैं.


यह भी पढ़ें: जीभ पर दिखने वाले ये 7 लक्षण बताते हैं शरीर में पनप रही है गंभीर बीमारी, न करें अनदेखा


विटामिन D
विटामिन डी शरीर को सही ढंग से चलाने में मदद करता है, यह दातों और हड्डियों के लिए भी जरूरी माना जाता है. बता दें कि विटामिन D का सीधा असर इम्यून सिस्टम पर पड़ता है, ऐसे में शरीर में इसकी कमी से हमेशा सुस्ती बनी रहती है. इसकी कमी को दूर करने का सबसे अच्छा स्रोत धूप है. इसके अलावा सालमन मछली, कॉड लिवर ऑयल, अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड फूड्स को डाइट में शामिल कर आप इस विटामिन की कमी को दूर कर सकते हैं.  


यह भी पढ़ें: इन बीमारियों का रामबाण इलाज है काली मिर्च, बस जान लें सेवन का सही तरीका


विटामिन C
इसके अलावा विटामिन C भी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जाना जाता है और ये स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन सी की कमी का पहला लक्षण जरूरत से ज्यादा थकान महसूस होना ही होता है. आप इसकी कमी को दूर करने के लिए डाइट में खट्टे फल, कीवी, अनानास, पपीता, स्ट्रॉबेरी, तरबूज और आम आदि शामिल कर सकते हैं.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement