सेहत
Multiple Organ Failure: मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम की स्थिति में शरीर के दो या दो से अधिक अंग एक साथ कार्य करना बंद कर देते हैं. आइए जानें इसके कुछ सामान्य लक्षणों के बारे में...
Multiple Organ Failure - मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम, जिसे आम भाषा में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर भी कहा जाता है, एक बहुत ही खतरनाक मेडिकल कंडीशन है. इस स्थिति में शरीर के दो या दो से अधिक अंग एक साथ कार्य करना बंद कर देते हैं. यह व्यक्ति के लिए जानलेवा हो जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम कई कारणों से हो सकता है,
गंभीर संक्रमण:
एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब कोई संक्रमण पूरे शरीर में फैल जाता है तो यह अत्यधिक सूजन पैदा करता है, यह अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है. यह सबसे आम कारण है.
बड़ी चोट या ट्रॉमा के कारण.
इसके अलावा गंभीर दुर्घटनाएं, जलने या आंतरिक चोटें भी अंगों को सीधा नुकसान पहुंचाती हैं और इससे एमओडीए का जोखिम बढ़ जाता है.
गंभीर बीमारियां
हार्ट अटैक, लीवर फेलियर, पैंक्रियाटाइटिस या गंभीर डायबिटीज की स्थिति में भी इसका खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आपको इन बीमारियों को कंट्रोल में या दूर रखना चाहिए.
ये हो सकते हैं कारण
एक्सपर्ट्स के मुताबिक किसी जहर या हानिकारक पदार्थ के संपर्क में आने से भी अंगों को नुकसान हो सकता है. वहीं गंभीर रक्तस्राव, हार्ट फेलियर या डीहाइड्रेशन से अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की कमी हो हो सकती हैं, जिससे वे फेल हो सकते हैं.
मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि शरीर के कौन-कौन से अंग प्रभावित हुए हैं. हालांकि, कुछ सामान्य संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इनमें प्रमुख रूप से सांस लेने में दिक्कत, मानसिक स्थिति में बदलाव, पेशाब कम होना, शरीर में सूजन, पेट में दर्द और पाचन संबंधी समस्याएं होना, त्वचा या आंखों का पीला पड़ना (पीलिया), लगातार कमजोरी और थकान होना, सीने में दर्द या दबाव, ब्लड प्रेशर का कम होना और त्वचा का रंग बदलना आदि शामिल है. इन स्थितियों में आपको तुरंत हेल्थ एक्सपर्ट्स से जांच करानी चाहिए.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.