Advertisement

Dementia से लेकर बीपी तक का खतरा कम करता है ‘Mind Diet'! जानिए इसमें क्या-क्या होता है

What Is Mind Diet: एक रिसर्च के मुताबिक माइंड डाइट को अपनाने वाले लोगों में Dementia से लेकर बीपी तक का जोखिम कम होता है, तो आइए जानते हैं इस खास डाइट के बारे में

Latest News
Dementia से लेकर बीपी तक का खतरा कम करता है ‘Mind Diet'! जानिए इसमें क्या-क्या होता है

what is mind diet taken from dash diet 

Add DNA as a Preferred Source

Mind Diet: हेल्दी और फिट रहना है तो सबसे पहले खानपान और जीवनशैली पर ध्यान देना होगा. हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि खराब खानपना और जीवनशैली से इन दिनों लोगों में गंभीर बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. आज हम आपको एक ऐसे खास डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं  माइंड डाइट की, एक रिसर्च के मुताबिक इस डाइट को अपनाने वाले लोगों में Dementia से लेकर बीपी तक का जोखिम कम होता है, तो आइए जानते हैं इस खास डाइट के बारे में...

माइंड डाइट क्या होता है? 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक माइंड डाइट के एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं, बता दें कि यह एक खास तरह की डाइट होती है जिसमें प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट्स लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स और लीन प्रोटीन से भरपूर खाने की चीजों को शामिल किया जाता है. इससे शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग को भी स्वस्थ रखा जा सकता है. 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे डिमेंशिया और अल्जाइमर्स के खतरे को भी कम किया जा सकता है. हालांकि वैज्ञानिकों ने कहा कि यह अध्ययन अगले शोध की संभावनाओं का रास्ता खोलता है. 

क्यों खास है ये डाइट? 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक माइंड डाइट एक विशेष प्रकार की डाइट है, जो दिमाग के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने और संज्ञानात्मक गिरावट को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है. बताया जा रहा है कि यह भूमध्यसागरीय और डैश डाइट के सिद्धांतों को मिलाकर बनाया गया है. 

कौन सी चीजें डाइट में हैं शामिल

बता दें कि इस खास डाइट में पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों (जैसे फल, सब्जियां, नट्स और बीज), कम वसा वाले डेरी उत्पादों (जैसे दूध और दही) और कम प्रोटीन जैसे मछली और चिकन का सेवन करने पर जोर दिया जाता है. इसके अलावा इसमें लाल और प्रोसेस्ड मांस का सेवन बहुत कम होता है. 

बात करें डैश डाइट की तो इसमें कम सोडियम वाले खाद्य पदार्थों, कम अतिरिक्त चीनी और कम संतृप्त और ट्रांस-फैट्स शामिल किया जाता है. इससे रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है. इसी तरह माइंड डाइट भी है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन दोनों डाइट के अपने-अपने फायदे है जो कई बीमारियों की रोकथाम में सहायक हैं. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement