Advertisement

क्या है Facial Acupuncture, जिससे थम जाती है उम्र, देखने में दर्दनाक लेकिन असरदार है ये तरीका

Facial Acupuncture For Skin: एक्यूपंक्चर एक ऐसा तरीका है जिसमें एक्यूपंक्चर प्वाइंट्स में सुइयों को डालकर उसे सक्रिय किया जाता है. यह अक्सर दर्द के लिए किया जाता है एक फेशियल एक्यूपंक्चर भी होता है जो त्वचा के लिए अच्छा होता है.

Latest News
क्या है Facial Acupuncture, जिससे थम जाती है उम्र, देखने में दर्दनाक लेकिन असरदार है ये तरीका

Facial Acupuncture

Add DNA as a Preferred Source

Facial Acupuncture: चेहरे पर बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियां नजर आनी लगती है और चेहरा देखने में बूढ़ा लगने लगता है. ऐसे में आप बढ़ती उम्र को कम करने के लिए फेशियल एक्यूपंक्चर का सहारा ले सकते हैं. फेशियल एक्यूपंक्चर एक एक्यूपंक्चर का ही एक प्रकार है. जैसे एक्यूपंक्चर से दर्द और तनाव को कम करने के लिए सुई का इस्तेमाल होता है वैसे ही फेशियल एक्यूपंक्चर में सुई की मदद से स्किन को हेल्दी बनाया जाता है.

कैसे होता है फेशियल एक्यूपंक्चर

फेशियल एक्यूपंक्चर सुइयों की मदद से होता है. इसके लिए आंखों, मुंह, माथे और गालों के पास उन जगह पर सुई डाली जाती है जहां झुर्रियां और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं. इससे चेहरे को बाद में फायदा मिलता है. यह सुई बहुत ही पतली होती हैं जिससे केवल हल्दी सी चुभन होती है. देखने में यह दर्दनाक होती है लेकिन वास्तव में काफी आरामदायक है. सुइयों को त्वचा में डालने के बाद करीब 25-40 मिनट के लिए छोड़ दिया जाता है.


आप भी है चाय के दीवाने, तो अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर शेयर करें ये शानदार कोट्स


फेशियल एक्यूपंक्चर के फायदे (Facial Acupuncture Benefits)

एक्यूपंक्चर के जरिए इलाज एक्यूपंक्चरिस्ट करते हैं, एक्यूपंक्चरिस्ट का मानना है कि, एक्यूपंक्चर का यह तरीका सदियों पुराना है. यह चीनी चिकित्सा पद्धति हिस्सा रही है. खासकर पुराने दर्द को दूर करने के लिए यह बहुत ही फायदेमंद है. फेशियल एक्यूपंक्चर चेहरे के साथ ही पूरी शरीर के लिए अच्छा होता है. फेशियल एक्यूपंक्चर से कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने, झुर्रियों को कम करने और त्वचा की रंगत के सुधार में मदद मिलती है.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement