Advertisement

दिल्ली पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान जारी, दिल्ली के सभी बॉर्डर पर भी सुरक्षा कड़ी की, दिल्ली में 1000 से ज्यादा कैमरों से निगरानी, गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में हाई अलर्ट, दिल्ली के सभी प्रमुख बाजारों में सुरक्षा कड़ी, दिल्ली में संदिग्धों पर खास नजर रखी जा रही | हिमाचल में बर्फबारी से 1291 सड़कें बंद, हिमाचल के ऊपरी इलाकों से संपर्क से कटा, हिमाचल का लाहौल-स्पीति ज्यादा प्रभावित, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा में भी स्कूल बंद, 12 जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी, देहरादून और पिथौरागढ़ में भी स्कूल बंद, बर्फबारी से NH-44 पर आवाजाही भी बंद, 385 मशीनें सड़कों से बर्फ हटाने में लगी, उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बर्फबारी

क्या है ये अजीबोगरीब बीमारी Dinga Dinga, जिसमें चलते-चलते नाचने लगता है इंसान

What is Dinga Dinga Disease: बीते कई सालों से नई-नई बीमारियां देखने को मिल रही हैं. अब डिंगा-डिंगा नामक बीमारी सामने आई है. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Latest News
क्या है ये अजीबोगरीब बीमारी Dinga Dinga, जिसमें चलते-चलते नाचने लगता है इंसान

Dinga Dinga Disease

Add DNA as a Preferred Source

Dinga Dinga Symptoms: डिंगा-डिंगा नामक बीमारी अफ्रीकी देश युगांडा में सामने आई है. खबरों के मुताबिक, युगांडा में अब तक करीब 300 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. अफ्रीकी देश युगांडा में फैली इस बीमारी के लक्षण भी बड़े ही अजीब हैं. अब डॉक्टर भी इस डिंगा-डिंगा बीमारी का तोड़ निकालने में लग गए हैं.

क्या है डिंगा डिंगा बीमारी?

अफ्रीका के युगांडा में फैल रही ये बीमारी युवा लड़कियों और महिलाओं को अपनी चपेट में अधिक ले रही है. अभी तक इसके बारे में डॉक्टरों को कोई खास जानकारी नहीं हैं. इस बीमारी के होने पर शरीर में अनियंत्रित कंपन देखने को मिलता है. इसके कारण चलने में भी परेशानी होती है.


यूरिक एसिड को खत्म कर देंगे ये 3 तरह के पत्ते, डाल लें इन्हें चबाने की आदत


डिंगा डिंगा के लक्षण

डिंगा डिंगा के शुरुआती लक्षणों में बुखार और कंपकंपी महसूस होती है. इसके बाद शरीर में तेज कंपन होने लगता है. इसका सबसे खतरनाक लक्षण हैं कि, चलते-चलते शरीर बहुत ज्यादा हिलने लगता है. यह काफी हद तक डांसिंग मूव्स की तरह है.

इन लक्षणों के साथ ही कमजोरी और कुछ मामलों में पैरालिसिस की समस्या हो सकती हैं. मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक, इस बीमारी के बाद लोगों के लिए चलना लगभग असंभव हो जाता है. डिंगा डिंगा के कारण शरीर अनियंत्रित हो जाता है.

क्या है इसका इलाज?

डिंगा डिंगा बीमारी के बारे में अधिक जानकारी नहीं है. फिलहाल इसके लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर्स से संपर्क करना बेहद जरूरी है. अभी इस बीमारी को लेकर रिसर्च जारी है. अभी डॉक्टर्स इसे सही करने के लिए एंटीबायोटिक दवा की मदद ले रहे हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement