सेहत
No Sweating: अगर आपको भी उमस भरी गर्मी में पसीना नहीं आता है तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह इस गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है...
उमस भरी गर्मी के कारण आमतौर पर लोग पसीने से तर-बतर (Sweating) हो जाते हैं, यह एक सामान्य बात है. हालांकि कई लोगों को उमस भरी गर्मी में भी पसीना नहीं आता है. अगर आपको भी उमस भरी गर्मी में पसीना नहीं आता है तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. क्योंकि यह किसी बड़ी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्याें होता है और ये स्थिति शरीर के लिए (Anhidrosis) कितना खतरनाक हो सकती है.. तो आइए जानते हैं इसके बारे में...
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पसीना ह्यूमन बाॅडी के लिए बेहद जरूरी माना जाता है, क्योंकि पसीने के जरिए न केवल शरीर की गंदगी बाहर निकलती है, बल्कि टेम्प्रेचर भी कंट्रोल रहता है. ऐसे में पसीना न आना काफी खतरनाक हो सकती है, जिसे एनहाइड्रोसिस कहा जाता है. इसके अलावा पसीना नहीं आने से शरीर का टेम्प्रेचर कंट्रोल नहीं हो पाता है, जिससे शरीर के कई ऑर्गन को नुकसान पहुंचता है.
इसके पीछे कई वजहे हो सकती हैं, इसमें नर्व से जुड़ी दिक्कत, डिहाइड्रेशन, स्किन प्राॅब्लम, दवा का असर, जेनेटिक, एज फैक्टर शामिल है. ऐसे में अगर आपको पसीना न आने की समस्या है तो इसपर ध्यान देना जरूरी है. ऐसे में आइए जानते हैं पसीना न आने से कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.