Advertisement

Amla Benefits: रोजाना खाएं बस 1 आंवला, उंगलियों पर गिन नहीं पाएंगे इसके फायदे

Amla Benefits: एक आंवले में करीब 700 मिग्रा विटामिन सी होता है और इससे शरीर को अन्य कई पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं. आइए जानते हैं इसके क्या हैं फायदे..

Latest News
Amla Benefits: रोजाना खाएं बस 1 आंवला, उंगलियों पर गिन नहीं पाएंगे इसके फायदे

Amla 

Add DNA as a Preferred Source

आंवला अपने विशेष गुणों के लिए (Amla Benefits) जाना जाता है, आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मदद करता है. ऐसे में अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाएं रखना चाहते हैं तो डाइट में आंवला जरूर शामिल करें. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक आंवले में करीब 700 मिग्रा विटामिन सी होता है और इससे शरीर को (Amla For Health) अन्य कई पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं. आंवले का सेवन लोग कई तरह से करते हैं, इसके लिए आंवले से बना मुरब्बा, अचार, जूस और भी कई चीजें बनाकर खाई या पी जाती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं रोजाना (Amla Khane Ke Fayde) एक आंवला खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं.... 

डाइजेशन होता है बेहतर
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक आंवला खाने से डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम बेहतर होता है और इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में इसके सेवन से कब्‍ज की समस्‍या से छुटकारा म‍िल सकता है. इतना ही नहीं यह गैस्ट्रिक जूस रिलीज करने में मदद करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है. 

द‍िल की सेहत के लिए फायदेमंद
इसके अलावा द‍िल को सेहत के लिए भी आंवला काफी फायदेमंद माना जाता है. दरअसल, आंवले में फाइबर और पोटैशियम की अच्‍छी मात्रा मौजूद होती है, जिसके सेवन से ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करने में मदद कर सकता है. 

इम्युनिटी बढ़ाएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आंवले में विटामिन-सी और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भरपूर मात्रा में होती है, जो इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करते हैं. ऐसे में रोजाना इसके सेवन से कई बीमार‍ियों से लड़ने की शक्ति म‍िलती है. 

यह भी पढ़ें: क्या वॉक करने से कंट्रोल में रहता है Cholesterol Level? जानें कब और कितना चलना है फायदेमंद

स्‍क‍िन पर लाता है ग्‍लो
आंवले में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इनसे स्किन के डार्क स्पॉट्स कम होते हैं और त्वचा ग्लोइंग दिखती है. इतना ही नहीं यह बालों को मजबूत, घना और काला बनाता है. ऐसे में आप डाइट में आंवला शामिल कर सकते हैं. 

मिलते हैं ये फायदे
ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है
वजन घटाने में मदद मिलती है. 
लिवर डिटॉक्स होता है
आंखों की रोशनी तेज होती है. 
बवासीर में आराम मिलता है. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement