Advertisement

किचन में रखी ये चीजें कम उम्र में ही BP-Diabetes का बना देंगी मरीज, तुरंत बना लें दूरी

Kitchen Items To Avoid: किचन में मौजूद कुछ चीजें कम उम्र में डायबिटीज और बीपी का मरीज बना सकती हैं. ऐसे में इन बीमारियों से बचाव के लिए अपनी रसोई से इन चीजों को तुरंत हटा दें..

Latest News
किचन में रखी ये चीजें कम उम्र में ही BP-Diabetes का बना देंगी मरीज, तुरंत बना लें दूरी

Kitchen Items To Avoid

Add DNA as a Preferred Source

Kitchen Items To Avoid- खराब जीवनशैली और खानपान (Lifestyle) के कारण आजकल लोग कम उम्र में ही मोटापा, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स हेल्दी और फिट रहने के लिए खानपान और जीवनशैली पर खास ध्यान देने की सलाह देते हैं. बता दें कि किचन में मौजूद कुछ चीजें कम उम्र में डायबिटीज (Diabetes) और बीपी का मरीज बना सकती हैं. ऐसे में इन बीमारियों से बचाव के लिए अपनी रसोई से इन चीजों को तुरंत हटा दें. इससे न केवल बीपी और शुगर (Sugar) की समस्या दूर होगी बल्कि अन्य कई गंभीर बीमारियों का जोखिम कम होगा...

ये चीजें बना सकती हैं बीमार

ऑयल
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पाम ऑयल और रिफाइंड ऑयल का ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है. इसमें सैचुरेटेड फैट होता है जो न तो शरीर में घुलता है और न ही आसानी से बाहर निकलता है, ऐसे में  ये नसों-आर्टरीज में जगह-जगह चिपक कर बीमारियों का जोखिम बढ़ा देते हैं. 

चीनी  
 बता दें कि चीनी को सफेद बनाने के लिए कई प्रोसेस होता है और इन प्रोसेस के बाद चीनी में मौजूद कई आवश्यक पोषक तत्व बाहर निकल जाते हैं. यानी चीनी के पूरी तरह तैयार होने तक ये सिर्फ एक सफेद क्रिस्टल रह जाता है, जिसमें कोई न्यूट्रिशन वैल्यू नहीं होती और इससे बीमारियों को जोखिम बढ़ जाता है. 

नमक
इसके अलावा नमक को भी चीनी की तरह ही रिफाइनिंग प्रोसेस से तैयार किया जाता है और इसके चलते नमक के अंदर मौजूद जरूरी मिनिरल्स नष्ट हो जाते हैं. यह हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इतना ही नहीं नमक का अधिक सेवन करने से शरीर भी कमजोर होने लगता है. 

मैदा
मैदा इतना रिफाइन किया जाता है की इसमें मौजूद फाइबर पूरी तरह से बाहर निकल जाता है. फाइबर पाचन के लिए अच्छा होता है. ऐसे में मैदा खाने से पाचन तंत्र बिगड़ता है, जो मोटापे और डायबिटीज का कारण बन सकता है. मैदा पेंक्रियाज के लिए भी हानिकारक हो सकता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)  

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement