सेहत
Dehydration Symptoms: आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर में पानी की कमी की ओर इशारा करते हैं. ऐसे में अगर आप डिहाइड्रेशन की समस्या से खुद को बचाए रखना चाहते हैं तो इन लक्षणों के बारे में ध्यान दें...
Dehydration Symptoms: गर्मी के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी पैदा होने की वजह से लोग डिहाइड्रेशन की चपेट में आ जाते हैं, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स गर्मियों के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं, इसके अलावा इस मौसम में वॉटर कंटेंट वाली खाने-पीने की चीजों को खाने की सलाह दी जाती है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर में पानी की कमी की ओर इशारा करते हैं. ऐसे में अगर आप डिहाइड्रेशन (Dehydration Symptoms) की समस्या से खुद को बचाए रखना चाहते हैं तो इन लक्षणों के बारे में ध्यान दें...
डिहाइड्रेशन के लक्षण
पेशाब से जुड़े ये लक्षण न करें इग्नोर
अगर पेशाब का रंग गहरा पीला है, तो हो सकता है कि आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो चुके हों, वहीं गाढ़ा यूरिन भी इसी समस्या की तरफ इशारा कर सकता है. ऐसे में आपको इसके लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है.
मुंह सूखना या फिर होंठ का फटना
मुंह का बार-बार सूखना शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है. इसके अलावा डिहाइड्रेशन की वजह से आपके होंठ भी फट सकते हैं. ऐसे में रूखे-फटे होंठ या फिर मुंह सूखना,डिहाइड्रेशन का एक संकेत हो सकता है. इसलिए इन लक्षणों को मामूली समझकर इग्नोर करने की गलती न करें.
ऊर्जा की कमी होना
इसके अलावा जब शरीर में पानी की कमी होती है तो इस स्थिति में शरीर को ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है, ऐसे में आपको थकान-कमजोरी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. चक्कर आना भी डिहाइड्रेशन का लक्षण हो सकता है. वहीं अगर आपको दिन भर में 4-5 बार से कम पेशाब हो रही है तो यह शरीर में पानी की कमी का संकेत देता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.