Advertisement

त्वचा में जलन, सूजन, लालिमा या खुजली... जानें Breast Rashes होने के पीछे 5 बड़े कारण

Breast Rashes Causes: ब्रेस्ट के बीच में या अगल-बगल में रैशेज की समस्या का सामना अक्सर कई महिलाओं को करना पड़ता है, यहां जानें क्या हैं इसके पीछे के 5 बड़े कारण..

Latest News
त्वचा में जलन, सूजन, लालिमा या खुजली... जानें Breast Rashes होने के पीछे 5 बड़े कारण

 Breast Rashes Causes

Add DNA as a Preferred Source

ब्रेस्ट (Breast Rashes) के बीच में या अगल-बगल में रैशेज की समस्या का सामना अक्सर कई महिलाओं को करना पड़ता है, इसके कारण महिलाएं काफी ज्यादा असहज भी महसूस करती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह रैशेज (Breast Rashes Causes) अक्सर ब्रेस्ट के नीचे, बीच या किनारों पर होते हैं, जो कि पसीने, रगड़, गीले वातावरण या टाइट ब्रा के कारण हो सकते हैं. 

आमतौर पर क्रीम या सामान्य देसी उपचारों से इस समस्या का समाधान हो जाता है. हालांकि अगर रैशेज (Breast Rashes Reason) लंबे समय तक बने रहें या उनमें दर्द, सूजन या त्वचा में बदलाव (What Is Breast Rashes) आए तो ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है.. 

क्या है ब्रेस्ट रैशेज? (What is Breast Rashes)
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ब्रेस्ट रैशेज उस स्थिति को कहते हैं, जब ब्रेस्ट के आस-पास की त्वचा में जलन, सूजन, लालिमा या खुजली हो, ये अस्थायी होते हैं. लेकिन अगर यह लंबे समय तक बने रहें या दर्द, सूजन, या ब्रेस्ट में बदलाव के साथ हों, तो यह किसी गंभीर समस्या का भी संकेत हो सकता है, ऐसे में डॉक्टर से सलाह लें. 

यह भी पढ़ें: GBS Update: महाराष्ट्र में Guillain-Barre Syndrome से एक और शख्स की मौत, अब तक कितने केस?

क्या हैं इसके कारण?
- टाइट या रगड़ने वाली ब्रा पहनने से ब्रेस्ट की त्वचा में जलन हो सकती है और इससे रैशेज पैदा होते हैं. यह समस्या त्वचा के स्वाभाविक रूप से रगड़ने और गर्मी के कारण हो सकता है. 

- वहीं मासिक धर्म, गर्भावस्था या मेनोपॉज जैसी स्थितियां जब हार्मोनल परिवर्तन का कारण बनती हैं, तो ऐसी स्थिति में ब्रेस्ट में खुजली और रैशेज की समस्या हो सकती है. 

- इसके अलावा ब्रेस्ट के नीचे का हिस्सा गीला व गर्म होता है और इसके कारण फंगल इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है. ऐसी स्थिति में रैशेज और खुजली की समस्या होना आम है. ़

यह भी पढ़ें: Arthritis के इलाज का दावा! चीन में महंगे दाम में बिक रही बाघ के पेशाब से भरी बोतलें

- वहीं ब्रेस्ट क्षेत्र में प्रयोग किए गए डिटर्जेंट, साबुन, परफ्यूम या अन्य उत्पादों से एलर्जी भी रैशेज का कारण हो सकती है. इसपर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है. 

 - इसके अलावा ब्रेस्ट के नीचे पसीने के कारण बैक्टीरिया का विकास होता है और कई मामलों में इसे त्वचा में संक्रमण और रैशेज हो सकते हैं. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)

 खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement