Advertisement

Brain Swelling: ये 5 लक्षण बताते हैं दिमाग की नसों में आ गई है सूजन, तुरंत दे ध्यान

Brain Swelling Symptoms: समय रहते अगर दिमाग की नसों में होने वाले सूजन की पहचान न हो, तो यह जानलेवा बन जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिमाग की नसों में सूजन होने पर नजर आते हैं.

Latest News
Brain Swelling: ये 5 लक्षण बताते हैं दिमाग की नसों में आ गई है सूजन, तुरंत दे ध्यान

Brain Swelling

Add DNA as a Preferred Source

Brain Swelling Symptoms- हेल्दी और फिट रहने के लिए ब्रेन हेल्थ का बेहतर होना भी जरूरी है. हालांकि कई बार किसी अंदरूनी संक्रमण, चोट या बीमारी के कारण ब्रेन स्वेलिंग हो सकती है, इस स्थिति में दिमाग की नसों में सूजन आ जाती है.  मेडिकल की भाषा में इस सूजन को सेरेब्रल एडिमा कहा जाता है. यह स्थिति बहुत ही खतरनाक होती है, समय रहते अगर सूजन की पहचान न हो, तो यह जानलेवा बन जाती है.

आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिमाग की नसों में सूजन होने पर नजर आते हैं. इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.  

लगातार या तेज सिरदर्द होना

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर बिना किसी कारण के सिरदर्द लगातार बना रहता है या फिर दर्द समय के साथ तेज होता जाए, तो यह ब्रेन स्वेलिंग का एक लक्षण हो सकता है, ऐसी स्थिति में सिरदर्द के साथ उल्टी, चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है.

धुंधलापन नजर आना

दिमाग में सूजन का असर आंखों पर भी पड़ता है और इससे आंखों की नसों और ऑप्टिक नर्व्स प्रभावित हो सकते हैं. इस स्थिति में धुंधला दिखना, दोहरा दिखना या अचानक आंखों के आगे अंधेरा छा जाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

मांसपेशियों में कमजोरी होना 

शरीर के किसी हिस्से हाथ, पैर या चेहरे में कमजोरी या सुन्नपन महसूस होना, अचानक चलने में असंतुलन होना दिमाग की नसों में सूजन का संकेत हो सकता है. इसके अलावा अगर यह एक ही साइड में महसूस हो रहा हो, तो यह न्यूरोलॉजिकल डिसफंक्शन के लक्षण हो सकते हैं. 

महसूस हो सकते हैं ये लक्षण

इसके अलावा याददाश्त कमजोर, गर्दन में अकड़न, बार-बार बीपी बढ़ने जैसे लक्षण भी दिमाग की नसों में सूजन का एक संकेत हो सकता है. ऐसे में भूलकर भी इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इन लक्षणों को समय पर पहचान कर तुरंत इलाज कराने से जोखिम कम किया जा सकता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement