Advertisement

Healthy Seeds: खाने के बाद बस 1 चम्मच चबा लें ये बीज, इन जानलेवा बीमारियों का खतरा होगा कम

Healthy Seeds: रोजाना खाना खाने के बाद 1 चम्मच इन बीजों का सेवन करने से कई जानलेवा बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.  

Latest News
Healthy Seeds: खाने के बाद बस 1 चम्मच चबा लें ये बीज, इन जानलेवा बीमारियों का खतरा होगा कम

healthy seeds

Add DNA as a Preferred Source

खीरा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, इसके सेवन न केवल शरीर में पानी की कमी दूर होती है बल्कि अन्य (Kheera Benefits) कई गंभीर बीमारियों का जोखिम कम होता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं खीरा के साथ इसके बीज भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना खाना खाने के बाद 1 चम्मच (Cucumber Seeds Benefits) इन बीजों का सेवन करने से कई जानलेवा बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.  

आपको ये बीज बाजार में आसानी से मिल जाएंगे, या फिर आप चाहें तो घर पर ही पके हुए खीरे से बीजों को आसानी से निकाल सकते हैं. ये बीज आपको इन बीमारियों से बचाए रख सकते हैं... 

कोलेस्ट्रॉल करता है कम
इसमें मौजूद पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड्स शरीर की नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. साथ ही ब्लड वेसेल्स को क्लीन करते हैं. जिससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है और हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा कम होता है.


यह भी पढ़ें: तकिए का भी होता है Expiry Date, इतने दिन में नहीं बदला तो हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार 


पाचन रखे दुरुस्त
इसके अलावा अगर आपको कॉन्स्टिपेशन की समस्या रहती है तो डाइट में खीरा के बीज शामिल कर सकते हैं. इनमें फाइबर की मात्रा काफी होती है, जिससे बॉवेल मूवमेंट में सुधार आता है और कब्ज की समस्या दूर होती है. इसके लिए आप चाहें तो ताजा खीरे से बीज निकालकर खा सकते हैं या इनका जूस या स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं. 

त्वचा और बालों के लिए है फायदेमंद
इसके बीज त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इसके लिए आप इनका स्क्रब के तौर पर फेस पर इस्तेमाल कर सकते हैं.  खीरा के बीज स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ फेस का ग्लो बढ़ते हैं. इसमें पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल बालों के लिए टॉनिक का काम करते हैं.


यह भी पढ़ें: Pilonidal Sinus की चपेट में UPSC Aspirant! दूसरे विश्व युद्ध में आफत बनी थी ये बीमारी


 

मुंह की बदबू करे दूर- 
ओरल हेल्थ के लिए भी ये बीज फायदेमंद माने जाते हैं, इसके सेवन से मुंह की दुर्गंध दूर होती है. दरअसल खीरे के बीज में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो मुंह की दुर्गंध और कैविटी को कम करते हैं. ये बीज माउथ फ्रेशनर की तरह काम करते हैं. 

UTI की समस्या करे दूर-
इसके अलावा ये बीज शरीर को हाइड्रेड रखने के साथ पीएच बैलेंस करने में मदद करते हैं. दरअसल इन बीजों में  एंटीमाइक्रोबियल होते हैं, जो किसी भी संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं. साथ ही इन बीजों की तासीर ठंडी होती है. ऐसे में आप इन्हें UTI इंफेक्शन होने पर डाइट में शामिल कर सकते हैं.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय देने और अपने इलाके की खबर पढ़ने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement