Advertisement

Weak Lungs Symptoms: ये लक्षण बताते हैं कमजोर हो रहे हैं आपके फेफड़े, तुरंत दें ध्यान 

Weak Lungs Symptoms: आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फेफड़ों के कमजोर होने की ओर इशारा करते हैं, इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

Latest News
Weak Lungs Symptoms: ये लक्षण बताते हैं कमजोर हो रहे हैं आपके फेफड़े, तुरंत दें ध्यान 

Weak Lungs Symptoms

Add DNA as a Preferred Source

Weak Lungs Symptoms- उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर भी कमजोर होने लगता है. न केवल शरीर बल्कि कई अंगों की सेहत भी गिरने लगती है. यही वजह है कि बुढ़ापे में कई तरह की गंभीर बीमारियां घेर लेती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई बार उम्र से पहले ही फेफड़ों की सेहत भी गिरने लगती है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों (Weak Lungs Signs) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फेफड़ों के कमजोर होने की ओर इशारा करते हैं, इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. क्योंकि इन संकेतों की जल्दी पहचान करके आप वक्त रहते इनमें सुधार कर सकते हैं. 

ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

सांस लेने में तकलीफ 

आम गतिविधि में भी सांस फूलना फेफड़ों के कमजोर होने का संकेत हो सकता है. अगर सीढ़ियां चढ़ने, थोड़ा दौड़ने या सामान उठाने में सांस फूलता है तो इन लक्षणों को अनदेखा न करें. ऐसी स्थिति में जांच कराएं. 

लगातार खांसी 

सुबह के समय या धूल-प्रदूषण के संपर्क में आने पर खांसी आना, खासतौर से सुबह के समय यह फेफड़ों के कमजोर होने का संकेत हो सकता है. स्मोक करने वालों या प्रदूषण वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए यह समस्या ज्यादा होती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक क्रोनिक ब्रोंकाइटिस या COPD जैसी बीमारियों का यह शुरुआती लक्षण हो सकता है. 

थकान और कमजोरी 

ऐसी स्थिति में व्यक्ति को हर समय थकान और सुस्ती महसूस होती है और ऑक्सीजन की कमी से शरीर की एनर्जी कम हो जाती है. ऐसे में सामान्य काम करने में भी दिक्कत होने लगती है. 

सीने में जकड़न या घरघराहट

अगर सांस लेते समय सीने में भारीपन या जकड़न महसूस होता है या फिर सीटी जैसी आवाज या घरघराहट हो तो यह फेफड़ों के कमजोर होने का संकेत हो सकता है. यह अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या फेफड़ों में सूजन का संकेत हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक उम्र के साथ फेफड़ों की नलियां सिकुड़ने लगती हैं, जिससे यह समस्या बढ़ जाती है. 

बार-बार इंफेक्शन की समस्या

इसके अलावा अगर आपको बार-बार निमोनिया, ब्रोंकाइटिस या अन्य सांस की बीमारियां बार-बार हो रही हैं तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि फेफड़े कमजोर हो रह हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक उम्र बढ़ने के साथ इम्युनिटी कमजोर होती है और फेफड़े इंफेक्शन से ठीक से लड़ नहीं पाते हैं. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement