सेहत
Hair colour side effects: बालों में हेयर कलर लगाना फैशन के लिहाज से कूल लगता है लेकिन लोग इससे होने वाले खतरनाक नुकसान से अनजान रहते हैं. यह आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ आपके बालों पर भी बुरा असर डालता है.
आजकल लोगों में हेयर कलर का क्रेज बढ़ता जा रहा है. आपने कई लोगों को देखा होगा जो बालों में रंग-बिरंगे कलर लगा रहे हैं. फैशन के लिहाज से यह कूल लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए जानलेवा हो सकता है? बाजार में मिलने वाले कई हेयर कलर प्रोडक्ट्स में ऐसे केमिकल होते हैं जो बालों के साथ-साथ सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. इन हेयर कलर के लगातार इस्तेमाल से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, जो कई बार जानलेवा भी हो सकती हैं. आइए यहां जानते हैं हेयर कलर लगाने के क्या नुकसान हैं और इनसे कैसे बचें.
एलर्जी
हेयर कलर के लगातार इस्तेमाल से कई लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है. इसमें पैराफेनिलिनेडियम जैसे हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो स्कैल्प पर खुजली, सूजन, चकत्ते और छाले पैदा कर सकते हैं.
बालों का झड़ना
हेयर कलर लगाने से बाल झड़ने और टूटने की समस्या हो सकती है. इसमें अमोनिया और हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है, जो बालों की जड़ों को कमजोर कर उनकी प्राकृतिक नमी छीन लेता है, जिससे बाल बेजान हो जाते हैं और झड़ने व टूटने लगते हैं.
त्वचा संबंधी समस्याएं
हेयर कलर को बार-बार लगाने से त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं. रंग के संपर्क में आने वाली त्वचा पर एलर्जी या जलन भी हो सकती है. कई बार इससे डर्मेटाइटिस और एक्जिमा जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.
आंखों पर प्रभाव
कई बार हेयर कलर लगाते समय यह आंखों में चला जाता है, जो बहुत खतरनाक होता है. अगर हेयर कलर आंखों में चला जाए तो इससे जलन, लालिमा और यहां तक कि आंखें की रोशनी जाने का खतरा भी बढ़ सकता है.
कैंसर का खतरा
हेयर कलर के ज्यादा उपयोग से कभी-कभी कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. हेयर कलर में हानिकारक केमिकल्स होते हैं जो कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं.
यह भी पढ़ें:बरसात में बीमारियों से बचने के लिए रामबाण है इस फल का पत्ता, जानें कैसे करें इस्तेमाल
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.