सेहत
Bitter Apple Benefits: बिटर एप्पल सदियों से कई स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है, तो आइए जानते हैं इसके कुछ कमाल के फायदे.
प्रकृति में औषधीय गुणों से भरपूर कई पेड़-पौधे, फल और सब्जियां हैं जो हमें कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करती हैं. इन्हीं में से एक है बिटर एप्पल. आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल औषधि के तौर पर लंबे समय से किया जाता रहा है. इसे इंद्रायण के नाम से भी जाना जाता है. यह एक बेल वाला पौधा है जिसके फल कड़वे होते हैं. इसका फल ही नहीं, बल्कि इसके बीज से लेकर जड़ तक सब कुछ कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देता है. आइए यहां जानते हैं कि बिटर एप्पल सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है.
डायबिटीज में कारगर
डायबिटीज के मरीजों के लिए बिटर एप्पल बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं. ब्लड शुगर का सेवन करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर हो सकती है, जिससे शरीर ग्लूकोज का ज्यादा प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकता है.
पाचन के लिए
बिटर एप्पल पाचन के लिए बहुत कारगर होते हैं. इसमें फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रख सकता है. इसमें पाए जाने वाले गुण पेट को साफ रखने में भी मदद करते हैं. यह कब्ज और पेट फूलने जैसी पाचन समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.
त्वचा के लिए लाभदायक
त्वचा से जुड़ी समस्याओं में बिटर एप्पल बहुत फायदेमंद होता है. इसका इस्तेमाल कई त्वचा रोगों के इलाज के लिए किया जाता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो त्वचा के संक्रमण जैसे फोड़े, फुंसी, खुजली आदि को ठीक करने में मदद कर सकते हैं.
बालों के स्वास्थ्य के लिए
बिटर एप्पल बालों के स्वास्थ्य के लिए भी कारगर माने जाते हैं. इनमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और स्कैल्प के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. इससे बालों का झड़ना कम होता है और चमक बढ़ती है.
यह भी पढ़ें:Monsoon Hair Care: बारिश के मौसम में बढ़ा सकती है हेयर फॉल, इन 5 खास टिप्स से करें देखभाल
जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत
बिटर एप्पल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. ये गठिया से परेशान मरीजों को लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है.
लिवर के लिए फायदेमंद
लिवर के लिए भी बिटर एप्पल बहुत फायदेमंद हो सकता है. इसमें ऐसे तत्व होते है जो लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं. यह लिवर को डिटॉक्सिफाई करता और उसकी फंक्शनिंग को बेहतर करने में मदद कर सकता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.