Advertisement

छिलके जैसी उतरने लगी है हाथों की स्किन? जानें क्या हैं Skin Peeling के 7 बड़े कारण

Skin Peeling Causes: आज हम आपको ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से आपको स्किन पीलिंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है... 

Latest News
छिलके जैसी उतरने लगी है हाथों की स्किन? जानें क्या हैं Skin Peeling के 7 बड़े कारण

Hand Skin Peeling Causes

Add DNA as a Preferred Source

Skin Peeling Causes- मॉनसून आते-आते स्किन से जुड़ी कई तरह की गंभीर समस्याएं बढ़ जाती हैं. इन्हीं में से एक है पीलिंग स्किन, जिसमें व्यक्ति के हाथों की खाल छिलके की तरह निकलने लगती है. आमतौर पर इसकी वजह से कोई दर्द नहीं होता है. कुछ ही मामलों में इससे जलन, खुजली, रेडनेस और दर्द महसूस हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्किन पीलिंग के पीछे कई कारण हो सकते हैं.

आज हम आपको ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से आपको स्किन पीलिंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है... 

क्या हैं इसके 7 बड़े कारण? 

1. सनबर्न के कारण हाथों में जलन और स्‍क‍िन पील‍िंग की समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है.  
2. वहीं हाथों में क्रीम नहीं लगाने से त्‍वचा ड्राई हो सकती है और त्‍वचा की ऊपरी परत छ‍िलने लगती है. 
3. इसके अलावा शरीर में पानी की कमी के कारण स्‍क‍िन पील‍िंग हो सकती है.  
4. स्‍क‍िन पील‍िंग से त्‍वचा में एलर्जी हो सकती है, जो मॉनसून के दौरान अक्‍सर होती है.
5. फंगल इंफेक्‍शन होने पर स्‍क‍िन पील‍िंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. 
6. वहीं स्किन पील‍िंग का कारण कमजोर इम्‍यून‍िटी भी हो सकती है.   
7. एक्‍ज‍िमा, एरिथ्रोडर्मा जैसी बीमार‍ियों से पीड़‍ित व्‍यक्‍त‍ि‍ को स्‍क‍िन पील‍िंग की समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है. 

स्किन पीलिंग की समस्या कैसे दूर करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हाथ की त्वचा छ‍िलने पर मॉइश्चराइजर का इस्‍तेमाल करें,  गुनगुने पानी से नहाएं, शहद का सेवन करें,  पर्याप्‍त मात्रा में पानी पिएं, इससे ये समस्या दूर हो सकती है. इसके अलावा पील‍िंग त्‍वचा की समस्‍या होने पर आपको यूवी रेज से बचना चाह‍िए और त्वचा को ढककर रखना चाहिए.

क्या खाएं 

हाथ में पील‍िंग स्‍क‍िन नजर आ रही है तो डाइट पर ध्‍यान दें, डाइट में च‍िया सीड्स, अलसी, नट्स, दही आद‍ि का सेवन करें. इसके अलावा ज्‍यादा म‍िर्च-मसाले और तला हुआ भोजन खाने से बचना चाह‍िए. इसके अलावा ठंडा या गरम खाने से बचें. क्योंकि खाने के गलत तापमान का असर भी त्‍वचा और शरीर पर पड़ता है.  

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement