सेहत
Secondhand Clothes Infection: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियों में लड़के ने बताया कि सेकंड हैंड कपड़े पहनने से उसे खतरनाक वायरल स्किन इंफेक्शन हो गया है. आइए जानें इसके बारे में...
Skin Infection Due To Second Hand Clothes- इन दिनों सस्ते के चक्कर में कई लोग मार्केट से सेकंड हैंड कपड़े भी खरीद लाते हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग शादी में या फिर ईवेंट में पैसे बचाने के लिए सेकंड हैंड कपड़े पहन लेते हैं. अगर आप भी ये गलती करते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि इसकी वजह से आप गंभीर स्किन इंफेक्शन (Skin Infection) की चपेट में आ सकते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल एक लड़के को सेकंड हैंड कपड़े पहनने से मोलस्कम कॉन्टैगिओसम (Molluscum Contagiosum) नामक वायरल स्किन इंफेक्शन हो गया है. ऐसे में लोगों के बीच बिना धुले सेकेंडहैंड कपड़े (Second Hand Clothes) पहनने से जुड़े जोखिमों के बारे में चर्चा तेज हो गई है...
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक @onenevertwhoo_one के नाम से फेमस TikTok यूजर ने वीडियो शेयर कर यह बताया कि उसे मोलस्कम कॉन्टैगिओसम नामक वायरल त्वचा की बीमारी हो गई है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस स्किन इंफेक्शन की वजह से त्वचा पर छोटे और उभरे हुए दाने निकल आते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में..
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस समस्या को ठीक होने में 6 महीने से 2 साल तक का समय लग सकता है. इसलिए अगर आप इस इंफेक्शन की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो सेकंड हैंड या पुराने बिना धोए हुए कपड़े पहनना बंद कर दें. इससे आपको कई अन्य गंभीर समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक सेकंड हैंड कपड़े पहनने से बैक्टीरिया, फंगस, पैरासिटिक और वायरल इंफेक्शन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इतना ही नहीं सेकंड हैंड कपड़े पहनने की वजह से त्वचा को इरिटेशन, रेडनेस और खुजली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा की सेहत को बिगड़ने से बचाना चाहते हैं, तो सेकंड हैंड कपड़े न पहनें.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से