Advertisement

Lung Health: ये लक्षण बताते हैं कमजोर होने लगे हैं आपके फेफड़े, अनदेखा करने की न करें भूल

Warning Signs Of Lung Disease: आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके कमजोर होते फेफड़ों का संकेत हो सकते हैं. इन्हें अनदेखा करने की भूल न करें..

Latest News
Lung Health: ये लक्षण बताते हैं कमजोर होने लगे हैं आपके फेफड़े, अनदेखा करने की न करें भूल

Warning Signs Of Lung Disease

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  आजकल की लाइफस्टाइल में लोगों पर काम का लगातार बढ़ते वर्क प्रेशर, खानपान में गड़बड़ी और भागदौड़ के बीच कई गम्भीर बीमारियों का रिस्क बढ़ता है. इसकी वजह से लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान भी नहीं दे पाते और इससे उन्हें अपनी बीमारी का पता काफी देर से चल पाता है. बता दें कि गलत (Lung Disease) लाइफस्टाइल, गलत डाइट और लापरवाही के चलते आजकल फेफड़े जल्द खराब हो रहे हैं. इतना ही नहीं ज्यादा उम्र के साथ कम उम्र के लोगों में भी फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां दिखाई देने लगी हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्थ प्रॉब्लम्स (Weak Lungs Symptoms) के बारे में बता रहे हैं जो आपके कमजोर होते फेफड़ों का संकेत हो सकते हैं, इन पर ध्यान देकर समय रहते आप अपने लंग्स को खराब होने से बचा सकते हैं... 

फेफड़ों की बीमारी के गंभीर संकेत (Warning Signs Of Lung Disease)

सीने में दर्द होना (Chest Pain)

बता दें कि लंग्स की हेल्थ में गिरावट के साथ ही लोगों को चेस्ट पेन की शिकायत होने लगती है और यह दर्द हल्का या बहुत गम्भीर भी हो सकता है.  ऐसे में अगर आपको कई-कई दिनों या 2 सप्ताह से अधिक दिनों तक सीने में दर्द की शिकायत हो और दर्द के साथ-साथ अगर आपको सांस लेने में परेशानी हो या लगातार खांसी की समस्या आती रहे तो तुरंत अपने से सलाह लें.

रूक-रूक कर सांस आना (Shortness of Breath)

बता दें कि सांस लेने से जुड़ी समस्याएं फेफड़ों की बीमारी का एक संकेत हो सकती है. ठीक तरह से सांस न ले पाने के कारणों में लंग्स में बना ट्यूमर या एयर पैसेज ब्लॉक होने जैसी स्थितियां हो सकती हैं और ऐसे में अगर आपको अचानक से सांस लेने से जुड़ी समस्याएं महसूस हों तो तुरंत डाॅक्टर से सलाह लें.

पुरानी खांसी की समस्या (Chronic Coughing Problem)

वहीं जब महीनों तक खांसी की समस्या ठीक न हो तो यह आपके कमजोर और बीमारी हो चुके फेफड़ों का संकेत हो सकता है, बता दें कि लंबे समय तक बनी रहनेवाली खांसी की समस्या और खांसते समय खून गिरने की समस्या कमजोर फेफड़ों का एक महत्वपूर्ण लक्षण हो सकते हैं.

बलगम बनने की समस्या  

वहीं छाती में कफ जमा होने या बलगम बनने की समस्या भी फेफड़ों की खराबी का संकेत हो सकता है. इनमें से किसी भी समस्या के दिखने पर आपको सावधान हो जाना चाहिए और अपने डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए. 

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement