Advertisement

जोड़ों में जमा Uric Acid को कम करेगा ये एक विटामिन, Joint Pain होगी छुट्टी

Uric Acid and Joint Pain: हाई यूरिक एसिड के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. यूरिक एसिड की वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है.

Latest News
जोड़ों में जमा Uric Acid को कम करेगा ये एक विटामिन, Joint Pain होगी छुट्टी

Uric Acid

Add DNA as a Preferred Source

Uric Acid Remedies: यूरिक एसिड की समस्या शरीर में प्यूरीन नामक रसायन के टूटने के कारण होती है. यह यूरिक एसिड में बदलकर जोड़ों में जमा हो जाता है. यह जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होता है. यह समस्या रेड मीट, ऑर्गन मीट, सी-फूड्स खाने और शराब व बीयर पीने से हो सकती है. 

हाई प्यूरीन और प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाने से यह परेशानी और भी बढ़ सकती है. इसे कम कर जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या से बचे रहने के लिए आप विटामिन सी का सेवन कर सकते हैं. इस एक विटामिन से यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं.


वैज्ञानिकों ने बनाई HIV की वैक्सीन, सालभर में 2 डोज लेने से रुकेगा संक्रमण, ट्रायल में दावा


यूरिक एसिड कम करने के लिए विटामिन सी

- आप विटामिन सी से भरपूर संतरा डाइट में शामिल कर सकते हैं. संतरा खाने से या इसका रस पीने से यूरिक एसिड को बॉडी से फ्लश आउट कर सकते हैं.
- कीवी पोटैशियम, फोलेट, विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होती है. कीवी का सेवन यूरिक एसिड को कंट्रोल करता है.

- नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है. यह इम्यूनिटी बूस्ट करने और पाचन के लिए भी अच्छा होता है. इसमें मौजूद गुण यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालते हैं.
- आंवला विटामिन सी के साथ ही एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. यूरिक एसिड को कम कर जोड़ों के दर्द से राहत प्रदान करता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement