Advertisement

Diet in Measles: खसरा पीड़ित बच्चे की देखभाल कैसे करें? विटामिन ए और सी रिच डाइट रैशेज को करेगी कम

Measles Protection Tips: खसरा शिशुओं और बच्चों की एक गंभीर बीमारी है. इससे पीड़ित बच्चाें की देखभाल और खानपान कैसा हो जान लें.

Latest News
Diet in Measles: खसरा पीड़ित बच्चे की देखभाल कैसे करें? विटामिन ए और सी रिच डाइट रैशेज को करेगी कम

Diet in Measles: खसरा पीड़ित बच्चे की देखभाल कैसे करें?

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः खसरे में एक नए उछाल के साथ-साथ बढ़ते कोविड मामलों हे डब्ल्यूएचओ की नींद भी उड़ा दी है. खसरा एक अत्यधिक संक्रामक श्वसन रोग है, जो ज्यादातर छोटे बच्चों को होता है, जिसमें बुखार और लाल दाने होते हैं. 
अगर बच्चे को टीका न लगा हो तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है, हालंकि मुंबई में खसरा से संक्रमित बच्चों को टीका लगने के बाद भी खसरा हो गया और कई की मौत भी हो गई. इसलिए जरूरी है कि इस बीमारी से बचने के साथ ही यह भी जान लिया जाए कि अगर कोई बच्चा खसरा से ग्रस्त है तो उसकी देखभाल कैसे की जाए.

Khasra in children: देश में फैल रहा खसरा, शुरुआत में दिखते हैं इसके सिर्फ ये 4 लक्षण

खानपान हो ऐसा

खसरे पीड़ित बच्चे की इम्युनिटी कमजोर होती है और उसे बढ़ाना ही इस बीमारी से बचाव का तरीका है. इसके लिए बच्चे को पर्याप्त विटामिन सी और ए युक्व चीजें खिलाएं. पत्तेदार साग, गाजर, लाल शिमला मिर्च और दूध और अंडे के साथ ही आपको बच्चे को खट्टे फलों जैसे संतरे और नीबू का रस देना चाहिए. 

हाइजीन का विशेष ख्याल रखें
खसरा यह बैक्टीरियल और फंगल का कॉम्बिनेशन है. खसरा से बचाव के लिए सबसे जरूरी यह है कि हमें हाइजीन को मैंटेन करके रखना है.  साथ ही बच्चे को डिहाइड्रेट रखें. इसके लिए दही, लस्सी, खीरा, सौंप का पानी मरीजों को पिलाएं.  इससे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया शरीर से बाहर निकल जाते हैं.

काढ़ा पिलाएं
रिकवरी के दौरान मरीजों को स्वाद बढ़ाने के लिए काढ़ा पिलाएं. इसके लिए उन्हें तुलसी, धनिया, काली मिर्च, नींबू, अदरक जैसी चीजों से तैयार काढ़ा दें. खाने में इन मसालों को शामिल करें. इससे उनके मुंह का स्वाद बढ़ेगा. साथ ही उन्हें मिक्स वेज, दलिया, साबुदाने की खिचड़ी, सैंडविच, चावल, खीर जैसे अहार खाने के लिए दें. ताकि मुंह के स्वाद के साथ-साथ शरीर को उर्जा भी मिल सके.

खसरा मरीज क्या ना खाएं?

  • मरीजों को अधिक तला-भुना ना खिलाएं. 
  • उन्हें सैचुरेटेड फैट, सोडियम, प्रेजरवेटिव इत्यादि आहार ना दें. ऐसे आहार से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है. 
  • अधिक मसालेदार खाने से दूर रखें. 
  • पैकेटबंद आहार ना दें. 
  • कोला-कोक जैसी कोल्डड्रिंक्स ना दें.
  • ट्रांस वसा
  • रोटी ना खिलाएं.
  • धूम्रपान करने वालों से दूर रखें.
     

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement