सेहत
OAB Causes: अक्सर बार-बार पेशाब आना या पेशाब आने पर मुश्किल होना आम नहीं है, हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके पीछे की वजह ये गंभीर बीमारी हो सकती है.
Frequent Urination;अक्सर कई लोगों को बार-बार पेशाब आने की समस्या या पेशाब आने पर कंट्रोल करने में मुश्किल होने लगती है. इस वजह से काफी डिसकंफर्ट का सामना करना पड़ता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह आम नहीं, बल्कि इसके पीछे की वजह ये गंभीर बीमारी हो सकती है. ऐसे में हो सकता है कि आप ओवरएक्टिव ब्लैडर (OAB) नामक सीरियर कंडीशन के शिकार हो चुके हों.
ये कंडीशन जब पैदा होती है, जब मूत्राशय बार-बार और अचानक पेशाब करने का इशारा देता है. भले ही यूरिन कम जमा हो. ऐसे में आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में..
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ब्लैडर के मसल में एब्नॉर्मल कॉन्ट्रैक्शन की समस्या, इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ ये परेशानी आम हो सकती है, नर्व डैमेज, जैसे कि स्ट्रोक, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, या रीढ़ की हड्डी की चोट, डायबिटीज, यूरीनरी ट्रैक्ट, इन्फेक्शन (UTI), कैफीन या अल्कोहल का ज्यादा सेवन, हद से ज्यादा पानी या फ्लूइड इनटेक के कारण ये समस्या हो सकती है.
कैसे कर सकते हैं इसे कंट्रोल?
लाइफस्टाइल चेंजेज करना बेहद जरूरी है, इस स्थिति में कैफीन और अल्कोहॉल का सेवन कम करना चाहिए, साथ ही दिन में सीमित मात्रा में पानी पिएं और रात को सोने से 2 घंटे पहले फ्लूइड इनटेक न करें. इसके अलावा इससे बचाव के लिए फिजियोथेरैपी और एक्सरसाइज की मदद ली जा सकती है. हालांकि इससे पहले डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी है.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.