Advertisement

कैसे कम करें हाई यूरिक एसिड? दवा नहीं इन रामबाण घरेलू उपायों को अपनाने से मिलेगा आराम

Uric Acid Remedies: यूरिक एसिड एक प्रकार का अपशिष्ट पदार्थ है जो जोड़ों के बीच क्रिस्टल के रूप में जमा हो जाता है. इसके कारण जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या होती है. आपको इस समस्या को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए.

Latest News
कैसे कम करें हाई यूरिक एसिड? दवा नहीं इन रामबाण घरेलू उपायों को अपनाने से मिलेगा आराम

High Uric Acid

Add DNA as a Preferred Source

High Uric Acid: हाई यूरिक एसिड के कारण गठिया, जोड़ों का दर्द, आर्थराइटिस और किडनी स्टोन का खतरा रहता है. यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन नामक एलिमेंट के टूटने से बनता है. अगर आप हाई प्यूरीन फूड्स खाते हैं तो यूरिक एसिड की समस्या हो सकती है. यूरिक एसिड पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है लेकिन इसके अधिक बनने और फिल्टर न होने पर हाई यूरिक एसिड की समस्या होती है. लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं आप चाहे तो इस समस्या को दूर करने के लिए यहां बताए घरेलू उपायों को अपना सकते हैं.

यूरिक एसिड कम करने के लिए उपाय (High Uric Acid Remedies)

- अखरोट में हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं इसका सेवन करने से यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं. आपको रोजाना 2-3 अखरोट का सेवन करना चाहिए.
- यूरिक एसिड को कम करने के लिए बेकिंग सोडा कारगर होता है. आप बेकिंग सोडा को एक गिलास पानी में मिक्स करके पी सकते हैं.


हाइपरथायरायडिज्म से जूझ रहे हैं तो जान लें, क्या चीजें आपको बिलकुल नहीं खानी हैं


- विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है. यूरिक एसिड की समस्या को दूर करने के लिए आपको विटामिन सी से भरपूर चीजें जैसे नींबू, संतरा और आंवला आदि को खाना चाहिए.
- पानी का अधिक से अधिक सेवन करें और सेब का सिरका पानी में मिक्स करके पिएं. इससे यूरिक एसिड लेवल कम होगा.

- यूरिक एसिड को कम करने के लिए अजवाइन का सेवन करना अच्छा होता है. आप अजवाइन को गर्म पानी में उबालकर इसका पानी बनाकर पी सकते हैं.
- इसके साथ ही आपको हाई फाइबर फूड्स ओटमील, दलिया, बीन्स और ब्राउन राइस को खाना चाहिए. इससे शरीर में यूरिक एसिड का लेवल कम होता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement