सेहत
Uric Acid: शरीर में इस एक चीज की कमी से भी यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ रही है, इससे किडनी प्यूरिन को फिल्टर करना बंद कर देता है. आइए जानते हैं इसके बारे में..
Uric Acid- आजकल शरीर में हाई यूरिक एसिड बढ़ने से हड्डियों और जोड़ों में दर्द व सूजन जैसी परेशानियां आम होती जा रही हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक खानपान में गड़बड़ी, खराब जीवनशैली और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण लोगों में यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसा तब होता है जब पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता और किडनी शरीर मे प्रोटीन से निकलने वाले प्यूरिन (Purine) को ठीक से पचा नहीं पाता है. बता दें कि यह यूरिक एसिड शरीर में इकट्ठा होकर पथरी का रूप ले सकता है या हड्डियों के जोड़ों में जमा होने लगता है.
इसके पीछे कई कारण हैं, जिसकी वजह से शरीर में यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ने लगती है. शरीर में पानी की कमी भी इसका एक बड़ा कारण है. पानी शरीर का सबसे बड़ा प्राकृतिक डिटॉक्सीफायर है. पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को प्राकृतिक रूप से बाहर निकालने में मदद करता है.
आप जितना अधिक पानी पीते हैं आपका शरीर उतनी ही तेजी से साफ होता है. यह शरीर में जमा यूरिक एसिड को अपने साथ बाहर निकाल सकता है. शरीर में पर्याप्त पानी होने से आपका पाचन तंत्र भी तेजी से काम करता है और अगर आपने प्रोटीन से भरपूर कोई चीज खाई है तो यह तेजी से पचाने में मदद करेगा, इससे निकलने वाले प्यूरिन को भी शरीर से तुरंत बाहर कर देगा.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो ये सभी प्रक्रियाएं धीमी हो जाती हैं और इस स्थिति में हाई यूरिक एसिड की समस्या बढ़ सकती है. अगर आपको हाई यूरिक एसिड या गाउट की समस्या है, तो पानी का सेवन प्रतिदिन 16 गिलास तक बढ़ाना चाहिए.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.